Hindi NewsJharkhand NewsRanchi News69th National School Games 2025-26 Held in Khunti Jharkhand - Exciting Matches and Strong Participation
खूंटी में 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स का आयोजन

खूंटी में 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स का आयोजन

संक्षेप:

69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन खूंटी के एसएस एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन मैच में गुजरात ने केवीएस को 4-0 से हराया। प्रतियोगिता का समापन 31 जनवरी को होगा। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह देखने को मिला।

Jan 27, 2026 08:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

खूंटी, संवाददाता। 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में खूंटी के एसएस एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में किया गया। खूंटी मे पहली बार आयोजित राष्ट्रीय स्तर के अंडर 17 प्रतियोगिता में देश के दिल्ली, गुजरात, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मणिपुर, महाराष्ट्र, पांडिचेरी, दादर नागर हवेली, नवोदय विद्यालय समिति, केरला, केंद्रीय विद्यालय, विद्या भारती की टीम ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खेले गए मुकाबलों में उद्घाटन मैच में गुजरात ने केवीएस को 4-0 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मैच में दिल्ली ने राजस्थान को 5-0 से हराया। तीसरे मैच में केरल ने वेस्ट बंगाल को 5-0 से मात दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रतियोगिता के चौथे मैच में चंडीगढ़ ने आईपीएससी के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 27-0 से जीत हासिल की। छठे मैच मे तमिलनाडु की टीम ने पांडिचेरी को 4-0 से पराजित किया। सातवे मैच में महाराष्ट्र ने विद्या भारती को 5-0 से हराया। मणिपुर ने दादर नगर हवेली को 20-0 से शिकस्त दी। वहीं एनवीएस और आंध्र प्रदेश के बीच खेले गए मुकाबले में आंध्र प्रदेश की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता के सफल संचालन में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, खूंटी की अहम भूमिका रही। आयोजन के दौरान पर्यवेक्षक के रूप में निशा पन्ना एवं शंकरपाल उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में खूंटी जिले के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों में सिकंदर पुराण, राजेंद्र प्रसाद, शशि भूषण कंडुलना, प्रवीण अभिकल, जोलेंट टोपनो, अमृता कुमारी, पूरन पाहन, संजय मुंडा, चंद्रजीत यादव सहित खेल विभाग के लाल किमी ख्यागते एवं बियाबान कोंगाड़ी का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता का समापन 31 जनवरी को होगा।