राष्ट्रीय स्कूली शतरंज और साइक्लिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

Jan 13, 2026 07:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

69वीं राष्ट्रीय स्कूली शतरंज एवं साइक्लिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन रांची में हुआ। साइक्लिंग में अंडर 19 वर्ग में राजस्थान के रोहित पूनिया ने स्वर्ण पदक जीता। पूर्व खेल मंत्री मिथलेश ठाकुर ने खेलों के महत्व पर जोर दिया और कहा कि खेल से देश का नाम रोशन होता है।

राष्ट्रीय स्कूली शतरंज और साइक्लिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

रांची, वरीय संवाददाता। 69वीं राष्ट्रीय स्कूली शतरंज एवं साइक्लिंग (रोड एवं ट्रैक) प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। साइक्लिंग का उद्घाटन विकास नेवरी में हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व खेल मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर, विशिष्ट अतिथि ट्रैफिक डीएसपी शिवकुमार, डीएसई बादल राज, सेवानिवृत्त डिप्टी कमांडेंट एसएस गिल और झारखंड साइक्लिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक ने इसका शुभारंभ किया। पहले दिन साइक्लिंग रोड प्रतियोगिता के अंडर 19 बालक वर्ग की 20 किमी स्पर्धा में राजस्थान के रोहित पूनिया ने स्वर्ण, कर्नाटक के होनपा धर्माटी ने रजत व हनुमंथा हुलकरी ने कांस्य पदक जीता। वहीं, खेलगांव के हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में शतरंज का शुभारंभ संयुक्त सचिव, अखिल भारतीय शतरंज संघ मनीष कुमार ने किया।

खेल से राज्य और देश का भी होता है नाम : मिथिलेश मिथलेश ठाकुर बोले, खेल से देश और राज्य का नाम रोशन किया जा सकता है। पढ़ाई हमें जीवनयापन सिखाती है। लेकिन खेल मान-सम्मान, पहचान और आत्मविश्वास देता है। खेलों के क्षेत्र में झारखंड को मिल रही नई पहचान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। शतरंज प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मनीष कुमार बोले, आज भारत पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में विश्व चैंपियन है, जो पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;