ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीबिजली चोरी के आरोप में पांच लोगों पर 67,164 जुर्माना

बिजली चोरी के आरोप में पांच लोगों पर 67,164 जुर्माना

प्रखंड के बड़काटोली में शुक्रवार को बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी की गई। जेई विवेक साहू के नेतृत्व में चले इस अभियान में पांच लोगों को बिजली चोरी...

बिजली चोरी के आरोप में पांच लोगों पर 67,164 जुर्माना
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 09 Dec 2022 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

रातू, प्रतिनिधि।

प्रखंड के बड़काटोली में शुक्रवार को बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी की गई। जेई विवेक साहू के नेतृत्व में चले इस अभियान में पांच लोगों को बिजली चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया। विभाग ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ 67,164 का जुर्माना लगाया। विभाग द्वारा बिजली चोरी के आरोप में शिव परसन प्रसाद, अनिल गुप्ता, सुमित कुमार तीनों पर 13,688, हरिशंकर गुप्ता पर 9,850 और एक अन्य पर 16,250 का जुर्माना के साथ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। छापामारी अभियान में विवेक द्विवेदी, कार्तिक उरांव, सफरुदीन अंसारी आदि शामिल थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें