कन्याकुमारी में फंसे हैं 59 पहाड़िया आदिवासी
रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो कन्याकुमारी में फंसे हैं 59 पहाड़िया आदिवासी कन्याकुमारी में फंसे हैं 59 पहाड़िया...
तमिलनाडु के कन्याकुमारी में झारखंड के आदिम जनजाति के 59 लोग फंसे हुए हैं। इनमें से अधिकतर संतालपरगना के पहाड़िया समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। कोरोना के कारण इनकी स्थिति खराब हो गई है। इन लोगों ने झारखंड सरकार से वापस बुलाने की गुहार लगाई है।
झारखंड सरकार ने तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों से कन्याकुमारी में फंसे पहाड़िया लोगों को झारखंड भेजने के लिए संवाद शुरू कर दिया है। इसके लिए वहां के स्थानीय प्रशासन से व्यवस्था का आग्रह किया गया है। इस पर होने वाला खर्च झारखंड सरकार वहन करेगी। कोरोना काल में काम-धंधा छूट जाने के कारण पहाड़िया प्रवासी संकट में हैं। उन्हें खाने के लाले भी पड़े हैं। कई के पास मोबाइल भी नहीं है। इस कारण इनसे संपर्क साधने में भी मुश्किल आ रही है। अधिकतर लोगों के पास रहने का भी कोई ठिकाना नहीं है। पहाड़िया प्रवासियों को लोकेट करने में इसकी भी दिक्कत है।