कंपनी के एकाउंटेंड पर 53 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, केस
रांची के अनिल शर्मा ने दिलीप श्रीवास्तव पर 54 लाख रुपए धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अनिल ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी ने कंपनी के खातों में गड़बड़ी की और राशि ट्रांसफर की। पूछताछ में दिलीप ने गलती स्वीकारी, लेकिन बाद में मोबाइल बंद कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रांची, प्रमुख संवाददाता। आदित्य कंसल्टिंग एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज के पार्टनर अनिल शर्मा ने दिलीप श्रीवास्तव पर 54 लाख रुपए धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस संबंध में अनिल ने दिलीप श्रीवास्तव के विरुद्ध अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अनिल ने पुलिस को बताया कि आरोपी दिलीप उनकी कंपनी का एकाउंट देखते हैं। इसी बीच जांच में पता चला कि राशि के ट्रांजेक्शन में भारी गड़बड़ी है। जुलाई 2025 से फरवरी 2026 के बीच करीब 53 लाख रुपए दूसरे खाते में ट्रासंफर किए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपनी गलती स्वीकारी। राशि देने की बात पर आरोपी ने अपना मोबाइल स्वीच ऑफ कर दिया।
इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



