रांची में राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता 27 से, 700 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

रांची में राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता 27 से, 700 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

संक्षेप:

झारखंड योग एसोसिएशन और श्री अरविंदो सोसाइटी द्वारा रांची में 50वीं सब जूनियर और जूनियर राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 30 दिसंबर तक होगा। इस प्रतियोगिता में 27 राज्यों के 700 से अधिक खिलाड़ी और लगभग 200 तकनीकी अधिकारी भाग लेंगे। प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Dec 10, 2025 06:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड योग एसोसिएशन और श्री अरविंदो सोसाइटी हेसल शाखा की मेजबानी में रांची में 50वीं सब जूनियर व जूनियर राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 27 से 30 दिसंबर तक रातू रोड स्थित रतनलाल जैन स्मृति भवन परिसर में होगी, जिसमें 27 राज्यों के 700 से अधिक खिलाड़ी और लगभग 200 तकनीकी अधिकारी भाग लेंगे। यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष पंकज प्रसाद ने बुधवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर राज्यों-अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम और त्रिपुरा की टीमें 24 दिसंबर को ही रांची पहुंच जाएंगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

झारखंड योग संघ के महासचिव आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 6 आयु वर्ग के प्रतिभागी अलग-अलग वर्गों में भाग लेंगे। तैयारियां अंतिम चरण में, कटेगा 50 किलो का केक संघ के सीईओ संजय कुमार झा ने कहा कि प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रतिभागियों के आवासीय की व्यवस्था रानी सती मंदिर परिसर धर्मशाला और रतनलाल जैन स्मृति भवन में की गई है। उन्होंने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम को खास बनाने के लिए 50 किलो का केक काटा जाएगा। इस दौरान योग प्रदर्शन और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इस अवसर पर रमेश भाई, एसएन भट्ट, डॉ. कौशिक दत्ता, रजनी बक्शी, अमरेन्द्र कुमार विकल, कुमारी सृजन, डॉ. रूपम कुमारी, निक्की रानी और रीमा वर्मा आदि मौजूद थे।