ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीकिसान राहत कोष में पांच करोड़ हस्तांतरित

किसान राहत कोष में पांच करोड़ हस्तांतरित

मुख्यमंत्री किसान राहत कोष में पांच करोड़ रुपये हस्तांतरित कर दिया गया है। कृषि विभाग किसानों को इस कोष से लाभ पहुंचाने के लिए नियमावली तैयार कर रहा है। अगली रवि फसल से किसानों को इसका लाभ मिलने...

किसान राहत कोष में पांच करोड़ हस्तांतरित
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 01 Oct 2017 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री किसान राहत कोष में पांच करोड़ रुपये हस्तांतरित कर दिया गया है। कृषि विभाग किसानों को इस कोष से लाभ पहुंचाने के लिए नियमावली तैयार कर रहा है। अगली रवि फसल से किसानों को इसका लाभ मिलने लगेगा। विभाग के अनुसार नियमावली में ग्राम पंचायत और प्रखंड प्रशासन की जिम्मेवारी सुनिश्चित की जा रही है, जिनकी अनुशंसाओं पर किसानों को इस कोष का लाभ दिया जाएगा। इस कोष से आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को खेती के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करायी जाएगी। पिछले महीने कुछ किसानों के आत्महत्या के बाद इस कोष के गठन का निर्णय लिया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें