ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीबगैर मास्क पहनने 434 का कटा फाइन, दो लाख से अधिक की वसूली

बगैर मास्क पहनने 434 का कटा फाइन, दो लाख से अधिक की वसूली

कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैलने के बावजूद आम लोगा मास्क पहनने को लेकर गंभीर नहीं हैं। मास्क नहीं पहनने वालों को लेकर ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही...

बगैर मास्क पहनने 434 का कटा फाइन, दो लाख से अधिक की वसूली
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 29 Aug 2020 01:01 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैलने के बावजूद आम लोग मास्क पहनने को लेकर गंभीर नहीं हैं। मास्क नहीं पहनने वालों को लेकर ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर अभियान चलाकर 434 लोगों से फाइन की वसूली की है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा धारा 179 के तहत इस मामले में फाइन की वसूली की जा रही है। रांची ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, अबतक 2.17 लाख रूपये की वसूली पुलिस कर चुकी है।

फाइन जमा करने की प्रक्रिया अनिश्चित काल के लिए रूकी :

रांची में ट्रैफिक चालान जमा करने की प्रक्रिया अभी अनिश्चित काल के लिए रोक दी गई है। कोराना संक्रमण फैलने के कारण पुलिस कंट्रोलरूम में काउंटर बंद कर दिए गए थे। यहां फाइल जमा करने वालों की भी लंबी लाइनें रोजाना लगती थीं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया था। वर्तमान में सिग्नल तोड़ने समेत ट्रैफिक उल्लंघन के अन्य मामलों में चालान लोगों के घर तक भेजा जा रहा है। लेकिन कोराना संक्रमण की रफ्तार कम होने पर ही काउंटर खोले जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें