ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीचिन्हित संदिग्धों में से अब तक 29000 की नहीं हुई है जांच

चिन्हित संदिग्धों में से अब तक 29000 की नहीं हुई है जांच

कोरंटाईन सेंटरों में भर्ती 71123 संदिग्धों में से अब तक 41936 की ही जांचकोरंटाईन सेंटरों में भर्ती 71123 संदिग्धों में से अब तक 41936 की ही जांच कोरंटाईन सेंटरों में भर्ती संदिग्धों की जांच हुई तो...

चिन्हित संदिग्धों में से अब तक 29000 की नहीं हुई है जांच
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 22 May 2020 10:23 PM
ऐप पर पढ़ें

दूसरे प्रदेशों से लौटने वाले प्रवासियों की तादात बढ़ने के साथ ही राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में अचानक ईजाफा हो गया है। पिछले पांच मई को राज्य के कोरंटाईन सेंटरों में महज 8373 संदिग्ध भर्ती थे। लेकिन राज्य भर में 15064 सैंपलों की जांच हो चुकी थी। उसमें 125 पॉजिटिव मिले थे। लेकिन अब स्थिति यह है कि दूसरे प्रभावित प्रदेशों से हजारों की संख्या में पहुंचने वाले लोगों को सरकार संदिग्ध तो मानती है। लेकिन उनकी तादात इतनी अधिक है कि जांच नहीं हो पा रही है। स्थिति यह है कि 21 मई को 71123 संदिग्ध सरकार कोरंटाईन सेंटरों में भर्ती थे। लेकिन इन संदिग्धों में से भी लगभग 29187 की जांच नहीं हो सकी है। अनुमान है कि यदि इन सबकी ही जांच हो गई तो राज्य में संक्रमितों की संख्या लगभग 500 पहुंच गई होती। ये आंकड़े रोज बढ़ते जा रहे हैं।जांच की रफ्तार में पांच गुना ईजाफाऐसी बात नहीं है कि राज्य में जांच की रफ्तार कम है। पिछले एक माह में जांच की रफ्तार पांच गुना बढ़ चुकी है। लेकिन, लगातार इनकी बढ़ती संख्या के आगे जांच तंत्र मजबूर होता जा रहा है। पहले जहां औसतन हर दिन 400 से 500 जांच हो पा रही थी। अब 2200 से 2300 जांच हर दिन की जा रही है। बावजूद इसके दूसरे प्रदेशों से लौटने वाले लोगों की भीड़ के आगे यह कम पड़ती दिख रही है। परिणाम है कि कोरंटाईन सेंटरों में भर्ती ये संदिग्ध न सिर्फ आपस में संक्रमण बांट रहे होंगे, बल्कि पूरा महकमा प्रवासियों में व्यस्त हो चुका है, जिसके कारण प्रदेश भर में सामान्य स्क्रीनिंग प्रभावित हो रही है। 26872 सैंपलों की जांच में मिले 178 पॉजिटिवपिछले पांच मई तक राज्य में 15064 सैंपलों की जांच हुई थी। जिसमें 125 पॉजिटिव मिले थे। जबकि 21 मई तक 41936 सैंपलों की जांच हुई तो यह संख्या 303 पहुंच चुकी है। यानी प्रवासियों की ताबाद बढ़ने के बाद पांच मई से 21 मई के बीच कुल 26872 सैंपलों की जांच हुई जिसमें 178 पॉजिटिव मिले। जिसमें 143 प्रवासी मजदूर हैं। कोरंटाईन सेंटरों में 15 दिनों में नौ गुना बढ़ गए संदिग्धप्रवासी मजदूरों के आगमन के साथ ही एक तरफ जहां सैंपलिंग व जांच का लोड बढ़ता चला गया। वहीं कोरंटाईन सेंटरों में भर्ती संदिगधों की संख्या भी लगातार बढ़ी चली गई। पिछले 15 दिनों में कोरंटाईन सेंटरों में भर्ती संदिग्धों की संख्या में नौ गुना बढ़ोत्तरी हो गई। सात मई को कोरंटाईन सेंटरों में भर्ती संदिग्धों की संख्या 8016 थी जो 21 मई को बढ़कर 71123 हो गई।संदिग्धों और जांच में बढ़ा चला गया गैपदिनांक कोरंटईन सेंटर में भर्ती अब तक जांच7 मई 8016 171019 मई 8993 1945911 मई 10304 2224315 मई 23812 2923617 मई 32521 3322019 मई 64425 3758920 मई 67021 3979021 मई 71123 41936

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें