Hindi NewsJharkhand NewsRanchi News29 Computer Operators Transferred in Ranchi District for Improved Efficiency
रांची जिले के अंचल कार्यालयों में 29 कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला

रांची जिले के अंचल कार्यालयों में 29 कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला

संक्षेप:

रांची जिले के विभिन्न अंचल कार्यालयों में कार्यरत 29 आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला किया गया है। यह निर्णय अपर समाहर्ता के निर्देश पर कार्य क्षमता बढ़ाने और फाइल निपटान में तेजी लाने के लिए लिया गया। अनुभवी ऑपरेटरों को व्यस्त अंचलों में तैनात किया गया है।

Nov 21, 2025 08:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, संवाददाता। रांची जिले के विभिन्न अंचल (राजस्व) कार्यालयों में कार्यरत 29 आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला किया गया है। इन ऑपरेटरों के तबादले का निर्णय अपर समाहर्ता के निर्देश पर लिया गया। कार्य क्षमता को बढ़ाना, फाइल निपटान में तेजी लाना और सभी अंचलों में स्टाफ का संतुलन बनाने के लिए ये तबादलें किए गए हैं। साथ ही अंचलों में स्टाफ का संतुलन बनाना भी है। व्यस्त अंचलों में अनुभवी ऑपरेटरों को तैनात कर प्रशासन बेहतर आउटपुट देना चाहता है। इन ऑपरेटरों को नई जगह भेजा गया अरविंद को नगड़ी, अखिलेश रंजन को कांके, सूरज इंदवार को नगड़ी, नारायण प्रजापति को अरगोड़ा, सागर साहू को अनगड़ा, उमेश्वरी देवी को कांके, अजीत सिंह को हेहल, सनातन महतो को नगड़ी, चंद्र किशोर लोहरा को अनगड़ा, संतोष महतो को रातू, प्रभु राम परण को बड़गाईं, जोन पॉल लकड़ा को शहर, राहुल सोनार को लापुंग, विष्णु चरण को रातू, रमेश महतो को ओरमांझी, मनोज पातर को बुढ़मू, अमित सिंह को राहे, अरविंद कुमार को बेड़ो, संजीव सिंह को तमाड़, दीपक साहू को इटकी, नवनीत कुमार को खलारी, मो. शबान खान को राहे, अमित कुमार को राहे, बद्रीनाथ महतो को सोनाहातू, विकास सिन्हा को सिल्ली, प्रदीप कुमार को बुढ़मू, सोहैल को इटकी और आशीष प्रसाद को सोनाहातू भेजा गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें