
सिविल सोसायटी की बैठक संपन्न, छह को लगेगा रक्तदान शिविर
खलारी में सिविल सोसायटी की बैठक हुई, जिसमें तय किया गया कि 6 जुलाई को डकरा केंद्रीय अस्पताल में 26वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए...
खलारी, प्रतिनिधि। डकरा स्टेडियम में रविवार को राजीव चटर्जी की अध्यक्षता में सिविल सोसायटी खलारी-डकरा की एक बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि छह जुलाई को डकरा केंद्रीय अस्पताल में 26वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर वर्ष 2025 का पहला शिविर होगा, जिसमें 200 रक्तदाताओं को जोड़ने का निर्णय लिया गया। सोसाइटी से जुड़े लोगों ने बताया कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के सहायतार्थ यह शिविर नियमित रूप से लगाया जाता है। फिलहाल रांची सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी होने के कारण थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह जानकारी सभी रक्तदाताओं से साझा कर उन्हें शिविर से जोड़ने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर कमलेश प्रसाद,अवधेश राय, मुनेश्वर मुन्ना, विकास दुबे, संतोष सिंह, मुन्नू सिंह, बलवीर सिंह, अनुज चौहान, पंकज चौहान, डोमरचंद महतो,रामकुमार, जितेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




