रातू में 25 प्रतिशत घरों में भी नल से जल नहीं

Mar 16, 2026 02:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रातू में नल से जल योजना की स्थिति गंभीर है। 25 प्रतिशत घरों में नल से जल की सुविधा नहीं है। एतवार बाजार में जलमीनार एक साल से खराब है। कई मुहल्लों में पाइप फटने के कारण लोग चापानल पर निर्भर हैं। कुछ स्थानों पर ही नल से जल मिल रहा है, लेकिन अधिकांश लोग लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।

रातू में 25 प्रतिशत घरों में भी नल से जल नहीं

25 प्रतिशत घरो में भी नल से जल नही - प्रखंड के शहरी इलाकों का हाल, ग्रामीण क्षेत्र में भी स्थिति वहीफोटो 1- एतवार बाजार में खराब जलमीनार2- अमर उरांव, 3- महमुद अंसारी, 4मोहन साहु, 5- हरि प्रसाद सिंहरातू,प्रतिनिधि। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नल से जल की रातू में स्थिति दयनीय है। क्षेत्र के शहरी इलाकों के कुछ पंचायतों के लोगों को नल से जल योजना का फायदा मिल रहा है। वही ग्रामीण क्षेत्र में बनी जलमीनार अपनी हालत पर आंसु बहा रही है। एतवार बाजार स्थित जलमीनार पिछले एक साल से खराब है, इस जलमीनार का लाभ एतवार बाजार के लोगों के अलावा बाजार के लोग करते थे।

जब से जलमीनार से पानी सप्लाई बंद हुई लोग पानी के लिए चापानल पर निर्भर हो गए है। कई मुहल्लो में नल से जल की सुविधा तो है,लेकिन इसका फायदा मुहल्ले के लोग नहीं उठा पा रहे है। सप्लाई पानी की पाइप दर्जनों जगह फट गई है। विभाग को सूचना के बावजुद प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। हाल यह है कि प्रखंड के 25 प्रतिशत घरों में भी नल से जल की सुविधा नहीं है।पूर्व जिप सदस्य अमर उरांव ने बताया कि पिर्रा में नल से जल योजना को लेकर पाइप बिछाई तो गई लेकिन अधिकांश जगह पाइप फटने के कारण मुहल्ले के लोगो को फायदा नहीं मिल रहा। कुछ घरों में नल से जल मिल रहा है।पूर्व उपप्रमुख महमुद अंसारी ने बताया कि फुटकलटोली में भी नल से जल मिल रहा है लेकिन सिर्फ सड़क किनारे रहने वाले लोग इसका फायदा उठा रहे हैं।एतवार बाजार निवासी मोहन साहु ने बताया कि हमारे मुहल्ले में अभी तक पाइप भी नहीं बिछी है पानी की कल्पना कैसे कर सकते है। सब वोट लेने का चक्कर है।रानी बगीचा निवासी हरि प्रसाद सिंह ने बताया कि नल से जल सिर्फ कागजों पर दिखाई देती है हम आज भी चापानल से पानी लाकर घर का काम करते है। सप्लाई पानी रहता तो समय बचता।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।