Hindi NewsJharkhand NewsRanchi News24-Year-Old Gautam Kumar Commits Suicide in Jharkhand Possible Love Affair Linked

बेड़ो में प्रेम प्रसंग में युवक ने जहर खाकर जान दी
संक्षेप:
झारखंड के पुरियो ऊपरटोली गांव में 24 वर्षीय युवक गौतम कुमार ने अपने निर्माणाधीन मकान में सल्फास खाकर जान दे दी। यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी प्रतीत होती है। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच...
Aug 01, 2025 08:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
बेड़ो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पुरियो ऊपरटोली गांव में 24 वर्षीय युवक गौतम कुमार ने अपने निर्माणाधीन मकान में सल्फास खाकर जान दे दी। घटना गुरुवार देर शाम की है। बेड़ो थाना प्रभारी देवप्रताप प्रधान ने बताया कि घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। इस संबंध में यूडी केस दर्ज किया गया है। इससे पहले थानेदार और एएसआई अक्षय कुमार सिंह सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। हालांकि पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




