22nd Anniversary of Martyr Jeet Ram Bediya Celebrated in Ormanjhi ओरमांझी के पिस्का में शहीद जीतराम बेदिया की जयंती मनी, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi News22nd Anniversary of Martyr Jeet Ram Bediya Celebrated in Ormanjhi

ओरमांझी के पिस्का में शहीद जीतराम बेदिया की जयंती मनी

ओरमांझी में शहीद जीतराम बेदिया की 22वीं जयंती पिस्का चौक पर मनाई गई। कार्यक्रम में सांसद आदित्य प्रसाद साहू, विधायक राजेश कच्छप और ममता देवी शामिल हुए। सभी ने बेदिया की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। जयंती...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 30 Dec 2024 09:15 PM
share Share
Follow Us on
ओरमांझी के पिस्का में शहीद जीतराम बेदिया की जयंती मनी

ओरमांझी, प्रतिनिधि। शहीद जीतराम बेदिया की 22वीं जयंती सोमवार को ओरमांझी के पिस्का चौक पर मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू, विधायक राजेश कच्छप और रामगढ़ विधायक ममता देवी शामिल हुए। सभी लोगों ने शहीद जीतराम बेदिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में बेदिया विकास परिषद द्वारा आयोजित जयंती समारोह में ओरमांझी, रामगढ़ और कांके से सैकड़ों लोग शामिल हुए। आयोजन समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। जयंती समारोह में आए लोगों ने नृत्य प्रस्तुत किया। मौके पर प्रमुख अनुपमा देवी, रामधन बेदिया, रीना देवी, धनराज बेदिया सहित अन्य लोग शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।