222nd Birth Anniversary of Martyr Jitaram Bediya Celebrated with Emphasis on Women s Empowerment and Tribal Contributions बीसा में अमर शहीद जीतराम बेदिया की जयंती मनाई गई, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi News222nd Birth Anniversary of Martyr Jitaram Bediya Celebrated with Emphasis on Women s Empowerment and Tribal Contributions

बीसा में अमर शहीद जीतराम बेदिया की जयंती मनाई गई

अनगड़ा में सोमवार को अमर शहीद जीतराम बेदिया की 222वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा में जीतराम की शहादत को याद किया। महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 30 Dec 2024 09:27 PM
share Share
Follow Us on
बीसा में अमर शहीद जीतराम बेदिया की जयंती मनाई गई

अनगड़ा, प्रतिनिधि। अमर शहीद जीतराम बेदिया की 222वीं जयंती सोमवार को बीसा में मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा करते हुए जीतराम बेदिया शहीद हुए थे। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के दौरान शहीद जीतराम की तस्वीर विधानसभा में लगाई गई थी अब संसद में भी लगवाने का प्रयास किया जाएगा। देश की आजादी में आदिवासी समुदाय से जुड़े वीर सेनानियों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। ग्राम प्रधान बालेश्वर बेदिया ने कहा कि शहीद के सपनों का भारत बनाकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान प्रमुख दीपा उरांव, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा और जीतनाथ बेदिया, मुखिया मंजोति देवी, आतिश महतो और रामसाय मुंडा ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व अतिथियों ने अमर शहीद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक बेदिया और कमल बेदिया ने किया। मौके पर अध्यक्ष रोहित बेदिया, पंचायत समिति सदस्य दिलीप बेदिया, मानेश्वर मुंडा, सविता देवी, कमलाकांत मुंडा, पंचायत समिति सदस्य दिलीप बेदिया, शिवा महतो, रंथू भोगता, अजय मुंडा, फागू बेदिया, जलनाथ चौधरी, महावीर बेदिया, सोहन बेदिया, देवनारायण बेदिया, साहिल लोहरा, जयराम बेदिया, फागू बेदिया, महेश बेदिया आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।