ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांची21 प्रखंडों को मिले नए बीडीओ

21 प्रखंडों को मिले नए बीडीओ

झारखंड के 21 प्रखंडों को नए प्रखंड विकास पदाधिकारी मिल गए हैं। ग्रामीण विकास विभाग ने खाली प्रखंडों में बीडीओ के पद पर इनकी पदस्थापना कर दी...

21 प्रखंडों को मिले नए बीडीओ
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 29 Oct 2021 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची । हिन्दुस्तान ब्यूरो

झारखंड के 21 प्रखंडों को नए प्रखंड विकास पदाधिकारी मिल गए हैं। ग्रामीण विकास विभाग ने खाली प्रखंडों में बीडीओ के पद पर इनकी पदस्थापना कर दी है। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव राम कुमार सिन्हा ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी। कनक को साहिबगंज के मंडरो का बीडीओ बनाया गया है। वहीं, महेंद्र रविदास को पूर्वी सिंहभूम के पोटका, सीमा दीपिका टोप्पो को नीलांबर-पीतांबरपुर (लेस्लीगंज), पियूषा शालीना डोना मिंज को पूर्वी सिंहभूम के पटमदा, अनुराधा कुमारी को पलामू के पांडू, सविता टोपनो को पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़, चंद्र देव प्रसाद को पलामू के पड़वा, गणेश महतो को गढ़वा के खरौंदी और नाजिया अफरोज को पूर्वी सिंहभूम के बोड़ा का प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाया गया है। इनके अलावे धीरज कुमार ठाकुर को पलामू के हैदरनगर, अनुज बांडो को पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी, दीपमाला को गढ़वा के बरडीहा, जयंत जेरोम लकड़ा को पश्चिम सिंहभूम के आनंदपुर, ज्योति वंदना कुजूर को पश्चिम सिंहभूम के कुमारटुंडी और हीरक मन्ना केरकेट्टा को गढ़वा के विशुनपुरा का बीडीओ बनाया गया है। इनके साथ-साथ सत्यम कुमार को गढ़वा के सगमा, मनोज कुमार तिवारी को पलामू के पाटन, जोसेफ कंडुलना को पश्चिमी सिंहभूम के मंझगांव, सुबोध कुमार को साहिबगंज सदर, मिनाक्षी भगत को पलामू के रामगढ़ और संजय कुमार सिन्हा को पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर का प्रखंड विकास पदाधकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। जिन प्रखंडों में बीडीओ नहीं हैं वहां अंचल अधिकारी को इनकी शक्ति दी जाती है और जहां अंचल अधिकारी नहीं है तो बीडीओ को उनके दायित्वों का निर्वहन के लिए अधिकृत किया जाता है। 30 अक्तूबर तक सभी पदाधिकारी रीलिव होकर नये स्थान पर योगदान कर लें, नहीं तो वे स्वत: विरमित माने जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें