मांडर में करंट लगने से युवक की मौत
मांडर के उचरी गांव में मंगलवार रात एक 20 वर्षीय युवक रवि प्रभात उरांव की करंट लगने से मौत हो गई। वह अपनी चाउमीन की दुकान बंद कर रहे थे, तभी खुले बिजली के तार की चपेट में आ गए। उनके आकस्मिक निधन से परिवार में शोक की लहर है। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।

मांडर। थाना क्षेत्र के उचरी गांव में मंगलवार देर रात करंट लगने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात लगभग आठ बजे की है। बताया जाता है कि उचरी गांव निवासी रवि प्रभात उरांव, पिता रामलखन उरांव, गांव में चाउमीन की दुकान चलाते थे। मंगलवार रात मौसम खराब होने तथा बादल गर्जन और बारिश होने के कारण वह अपनी दुकान समेट रहे थे। चाउमीन दुकान में वे पास के एक घर से कनेक्शन लेकर बल्ब जलाते थे। दुकान बंद करने के दौरान वे बल्ब खोलकर तार समेट रहे थे, इसी बीच बिजली के खुले तार की चपेट में आने से करंट लग गया।
रवि गांव में चाउमीन की दुकान चलाकर परिवार के भरण-पोषण में अपने पिता की मदद करते थे। उनके आकस्मिक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


