ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीइस मानसून राज्य में लगेंगे 2.20 करोड़ पौधे

इस मानसून राज्य में लगेंगे 2.20 करोड़ पौधे

इस मानसून राज्य में लगेंगे 2.20 करोड़ पौधे। इस मानसून राज्य में लगेंगे 2.20 करोड़ पौधे ।इस मानसून राज्य में लगेंगे 2.20 करोड़...

इस मानसून राज्य में लगेंगे 2.20 करोड़ पौधे
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 25 May 2020 11:03 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य में इस बार मानसून के दौरान करीब 2.20 करोड़ पेड़ लगाए जाएंगे। सरकार ने वन विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वन महोत्सव के साथ पौधारोपण की शुरुआत की जाएगी। वन क्षेत्र, सड़कों के किनारे, नदियों के किनारे पौधारोपण किया जाएगा। पिछले वर्ष 2.5 करोड़ पौधे लगाए गए थे। वन विभाग के आंकलन के अनुसार करीब 10 प्रतिशत पौधे सूख जाते हैं। हालांकि पिछले 10 वर्षों में झारखंड के वन क्षेत्र में 64 वर्ग किलोमीटर का इजाफा हुआ है। वार्षिक वृद्धि 4.5 प्रतिशत प्रतिवर्ष है। वनावरण बढ़ने से पानी की गुणवत्ता और मात्रा भी बेहतर हुई है। यही वजह है कि राज्य के वन क्षेत्र के 83 चेक डैम का पानी पीने के पानी से भी बेहतर पाया गया है। लाख के लिए उपयुक्त पौधों पर विशेष जोरराज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक शशि नंदक्युलियार के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लाख की पैदावार बढ़ाकर इसे रोजगार और आजीविका से जोड़ने पर जोर दे रहे हैं। इसलिए वन विभाग लाख के लिए उपयुक्त पेड़ों को विकसित करने के लिए बेर, कुसुम आदि के पौधे विशेष तौर पर लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त कटहल, आम, आंवला, इमली के साथ अर्जुन, बेल, बेर, कदम, इमली, महुआ के अलावा पीपल, बड़, बरगद, करंज, नीम, जंगली जलेबी, शीशम, गम्हार, करंज, कुसुम, आंवला, अमलतास, काजू, हरा बेहरा के पौधे भी काफी संख्या में लगाए जाएंगे। दो पेड़ों के बीच कम से कम पांच मीटर की दूरी रखी जाएगी। पौधों का गणित : -पांच वर्षों में लगे 12 करोड़ पौधे, लागत करीब 800 करोड़-एक वृक्ष लगाने और रखरखाव पर करीब 80 से 85 रुपये खर्च हो रहे-झारखंड का वन आवरण (जंगल सहित) 26475 वर्ग किलोमीटर है-राष्ट्रीय वन नीति 1988 में हरियाली के लिए 2022 तक निर्धारित लक्ष्य को झारखंड ने पूरा कर लिया है-झारखंड का वन और वृक्षावरण राज्य के भौगोलिक क्षेत्रफल का 33.21 प्रतिशत है वर्ष कुल रोपित पौधे2015-16 266542302016-17 261117112017-18 275519092018-19 237212052019-20 16950130कुल 120989185भारतीय वन सर्वेक्षण संस्थान की नवीनतम 2019 की रिपोर्ट के अनुसार : वर्ष वन आवरण में वृद्धि/कमी2003 792005 -1252009 3032011 832013 4962015 52017 292019 58.41

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें