Ranchi News: राहे में 188 स्कूली बच्चों को मिली साइकिल
हिन्दुस्तान, रांची
Ranchi News: प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को सादे समारोह में उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों के बीच नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया गया।

Ranchi News: राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को सादे समारोह में उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों के बीच नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया गया। प्रखंड के 11 स्कूलों के 188 छात्र-छात्राओं को साइकिल दी गई। इनमें 108 बालक और 80 बालिकाएं शामिल हैं। वितरण कार्यक्रम में बीपीओ प्रवीण कुमार सहित संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।


