ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीसात दिन में 17557 लोगों ने झारखंड वापसी के लिए कराया रजिस्ट्रेशन

सात दिन में 17557 लोगों ने झारखंड वापसी के लिए कराया रजिस्ट्रेशन

सात दिन में 17557 लोगों ने झारखंड वापसी के लिए कराया रजिस्ट्रेशन। सात दिन में 17557 लोगों ने झारखंड वापसी के लिए कराया...

सात दिन में 17557 लोगों ने झारखंड वापसी के लिए कराया रजिस्ट्रेशन
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 03 Jun 2020 08:18 PM
ऐप पर पढ़ें

सात दिनों में देश भर में फंसे17557 प्रवासी श्रमिकों ने झारखंड वापसी के लिए पंजीकरण कराया है। सबसे अधिक महाराष्ट्र 3130 और तमिलनाडु से 3042 फंसे हुए मजदूर वापस आना चाहते हैं। झारखंड वापसी के लिए देश के विभिन्न राज्यों में फंसे श्रमिकों को दोबारा पंजीकरण का अवसर दिया गया था। यह वेब लिंक पर रजिस्ट्रेशन की अवधि बुधवार को समाप्त हो गई। सरकार को जरूरत महसूस हुई तो पंजीकरण का मौका देने पर विचार करेगी।

दक्षिण भारत के केरल से 1663, गोवा से 1304, कर्नाटका से 1074 और गुजरात से 921 प्रवासी श्रमिकों ने झारखंड वापस आने के लिए सरकार को अपना विवरण भेजा है। इसी प्रकार दिल्ली से 869, आंध्र प्रदेश से 651, उत्तर प्रदेश से 502 और हरियाणा 415 प्रवासी श्रमिक घर वापसी चाहते हैं। इसी प्रकार जम्मू कश्मीर से 374, पश्चिम बंगाल से 234, बिहार से 239, पंजाब से 237, राजस्थान से 254, हिमाचल प्रदेश से 271, लद्दाख से 227 श्रमिकों ने वापसी के लिए पंजीकरण कराया है। अंडमान निकोबार में 102, चंडीगढ़ में 22, दादरा एवं नगर हवेली में 19, दामन दिउ में 50, पांडिचेरी में 61, अरुणाचल प्रदेश में 14, आसाम में 84, त्रिपुरा में 23, नागालैंड में 130, मणिपुर में 21, मिजोरम में 53, मेघालय में 10 और सिक्किम में आठ लोग फंसे हैं। 10 ट्रेनों की जरूरत पड़ेगीअधिकारियों के मुताबिक 17.5 हजार लोगों में से पड़ोसी राज्यों में फंसे लोगों को बस और दूर के राज्यों में फंसे लोगों को ट्रेन से लाया जा सकता है। इस पर निर्णय होना बाकि है। करीब दस ट्रेन की जरूरत आंकी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें