ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीझारखंड:सीएम संग 17 छात्राओं ने 1 हजार पाउंड का केक काटा

झारखंड:सीएम संग 17 छात्राओं ने 1 हजार पाउंड का केक काटा

झारखंड स्थापना दिवस पर बुधवार को रांची के विभिन्न क्षेत्रों से तिरंगे का उल्लास लिये दस हजार बच्चे मोरहाबादी मैदान में जमा हुए। राज्य की 17वीं वर्षगांठ पर 17 छात्राओं ने मुख्यमंत्री के साथ 1000 पाउंड...

झारखंड:सीएम संग 17 छात्राओं ने 1 हजार पाउंड का केक काटा
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 15 Nov 2017 01:58 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड स्थापना दिवस पर बुधवार को रांची के विभिन्न क्षेत्रों से तिरंगे का उल्लास लिये दस हजार बच्चे मोरहाबादी मैदान में जमा हुए। राज्य की 17वीं वर्षगांठ पर 17 छात्राओं ने मुख्यमंत्री के साथ 1000 पाउंड का विशाल केक काटा और 10 हजार से अधिक बैलून आसमान की ओर हैप्पी बर्थ डे झारखंड के नारों को लिये उड़ गये। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य के नौनिहाल धरती आबा बिरसा मुंडा के सपनों को पूरा करेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हमें झारखंड दिया है और वर्तमान प्रधानमंत्री ने खुशहाल झारखंड बनाने का संकल्प दिया है। झारखंड की जनता को बहुत बधाई क्योंकि आज आर्थिक विकास में भारत का दूसरा राज्य झारखंड है। विकास की यह उड़ान रूकेगी नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के बच्चे देश और दुनिया में राज्य का नाम रौशन करेंगे। इन बच्चों के उल्लास में नये झारखंड का आगाज है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन राज्य के सवा तीन करोड़ जनसंख्या के उल्लास और उत्साह का दिन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के एक-एक जन की खुशहाली की ओर हमें बढ़ना है। बैलूनों से सजे आसमां के विहंगम दृश्य ने सबका मन आह्लादित कर दिया।कार्यक्रम के बाद बच्चों के बीच केक का वितरण हुआ।

सुबह आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, विकास आयुक्त अमित खरे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार, गृह सचिव एसकेजी रहाटे, मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार बर्णवाल, शिक्षा सचिव आराधना पटनायक, रांची के उपायुक्त मनोज कुमार तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और बच्चे उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें