जगन्नाथपुरी के लिए 161 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 24 घंटे होगा अखंड कीर्तन

Dec 23, 2025 07:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

चान्हो से 161 श्रद्धालुओं का जत्था महाप्रभु जगन्नाथपुरी धाम में 24 घंटे के अखंड कीर्तन में भाग लेने के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के प्रदेश अध्यक्ष शिव उरांव ने शुभकामनाएं दीं। यह कीर्तन 24 दिसंबर को श्रीरामचंद्र गोयनका धर्मशाला परिसर में आयोजित किया जाएगा।

जगन्नाथपुरी के लिए 161 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 24 घंटे होगा अखंड कीर्तन

चान्हो, प्रतिनिधि। कंठामृत रसधारा कीर्तन मंडली के तत्वावधान में महाप्रभु जगन्नाथपुरी धाम में आयोजित 24 घंटे के अखंड कीर्तन में भाग लेने के लिए 161 श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को चान्हो से रवाना हुआ। तीर्थयात्रियों के इस जत्थे को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के प्रदेश अध्यक्ष शिव उरांव ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया। मंडली प्रमुख प्रदीप कुमार साहू के नेतृत्व में चान्हो, मांडर, कुड़ू, जिंगी, बरवाटोली, हुरहुरी, गणेशपुर, सोंस, ओपा, लोहरदगा, रामपुर, कोकर, लुंडरी, सुकुरहुट्टू, टांगर, कटैया, मसमानो, सिलगाई, बाजरा और बहेराटोली सहित विभिन्न गांवों के श्रद्धालु मां कटैया देवी मंडप प्रांगण से ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष के साथ प्रस्थान किए।

महाप्रभु जगन्नाथपुरी धाम स्थित श्रीरामचंद्र गोयनका धर्मशाला परिसर में 24 दिसंबर को 24 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित किया जाएगा। मौके पर कंठामृत रसधारा कीर्तन मंडली के केंद्र प्रमुख प्रदीप साहू, अध्यक्ष त्रिपुंडनाथ सहदेव, सचिव राजकिशोर प्रसाद, कोषाध्यक्ष अभिमन्यु साहू, उपाध्यक्ष राजाराम साहू, संगठन सचिव रामेश्वर महतो और विपिन मिश्र आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।