ओरमांझी जू में 120 प्रजाति की 1600 मछलियों का आज से कर सकेंगे दीदार
भगवान बिरसा मुंडा बायोलॉजिकल पार्क का उद्घाटन बुधवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास करने जा रहे हैं। लोग यहां 120 प्रजाति की 1600 से अधिक मछलियों का दीदार कर सकते हैं। इसमें देशी-विदेशी सभी तरह की मछलियां...
भगवान बिरसा मुंडा बायोलॉजिकल पार्क का उद्घाटन बुधवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास करने जा रहे हैं। लोग यहां 120 प्रजाति की 1600 से अधिक मछलियों का दीदार कर सकते हैं। इसमें देशी-विदेशी सभी तरह की मछलियां शामिल हैं। जू निदेशक अशोक कुमार ने बताया कि इसमें बैंकॉक, सिंगापुर, मलेशिया से भी मछलियां लाई गई हैं। बच्चों को 15 रुपए का टिकट लगेगा, अन्य को 30 रुपए का टिकट लेना होगा।
मुंबई की एजेंसी यूटेकर फिशर्स ने इसे तैयार किया है। मौके पर सीएम इकोलॉजिकल पार्क की आधारशिला भी रखेंगे। यह 5.7 करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रहा है। इसमें फाउंटेन, जॉगिंग ट्रैक, बैठने की जगह होगी।
58 एक्वेरियम में रखी गई है मछलियां
मछलीघर में कुल 58 एक्वेरियम बनाए गए हैं। सभी एक्वेरियम में अलग-अलग प्रजाति की मछलियां रहेंगी। 15 टैंक आरसीसी की है, बाकी सभी टैक शीशे से बनाए गए हैं। आरसीसी टैंक में बाहर से शीशा लगाया गया है। मछलीघर के ऊपर का हिस्सा बादल के लुक का है। बाहरी सुंदरता को आकर्षक बनाया गया है। बाहर बने पोर्टिको में व्हेल मछली और हाथी का स्टेच्यू लगाया गया है। सामने पेंटिंग और फूल लगाए गए हैं। मौके पर शेर के बच्चे का नामकरण भी करेंगे तथा तेंदुआ के लिए बने नये इंक्रोजर का भी उद्घाटन करेंगे।
फैक्ट फाइल
3.64 करोड़ की लागत से बना है
936 स्क्वायर मीटर एरिया में फैला है
2005 में शुरू हुआ था प्रोजेक्ट
12 साल लग गए इसके पूरा होने में