गीता ज्ञान से सही निर्णय लेने की क्षमता मिलती है : सेठ

Jan 15, 2026 09:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची में चिन्मय मिशन के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में 1500 लोगों ने गीता गायन किया। मुख्य अतिथि संजय सेठ ने गीता के ज्ञान का महत्व बताया। इस अवसर पर गीता पंचामृत का विमोचन भी हुआ। कार्यक्रम में कई विद्यालयों को पुरस्कार भी दिए गए।

गीता ज्ञान से सही निर्णय लेने की क्षमता मिलती है : सेठ

रांची, वरीय संवाददाता। चिन्मय मिशन की कर्तव्यनिष्ठ नागरिक निर्माण के लिए जारी अभियान के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में 1500 लोगों ने गीता गायन किया। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, सरला बिरला विवि के महानिदेशक प्रो डॉ गोपाल पाठक, आचार्य स्वामी परिपूर्णानंद, मुख्य संयोजक प्रेम आर्य विहिप के चंद्रकांत रायपत, अध्यक्ष आरएस अग्रवाल और वीके गढ़यान ने दीप जलाकर इसकी शुरुआत की। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय, हनुमान चालीसा तथा गीता पंचामृत का सस्वर सामूहिक गायन किया गया। मौके पर गीता पंचामृत का विमोचन किया गया। डीएवी नंदराज स्कूल के मैदान में हुए आयोजन में मुख्य अतिथि संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों को गीता भेंट करने की बातों का उल्लेख किया।

कहा कि गीता ज्ञान से सकारात्मक एवं रचनात्मक होकर कर्तव्य निर्वहन करने से ही भारत विकसित होगा। युवाओं को बताया कि गीता से अन्तर्द्वंद कम होता है और सही निर्णय लेने की क्षमता मिलती है। कार्यक्रम में वेद बागला ने बताया कि स्वामी जी अपने पहले व्याख्यान में कहा कि आइए हम हिंदू बनें। सच्चा हिंदू भ्रष्ट अधिकारी एवं बेईमान लाला नहीं हो सकता है। स्वामी परिपूर्णानंद ने कहा कि गीता जीवन के मूल्यों को सिखाती है। श्री श्याम टोरका ने इस पंचामृत के विशेष बिंदुओं को बताया। अधिकतम प्रतिभागी के लिए सरला बिड़ला पब्लिक स्कूल को ट्रॉफी प्रदान दी गई। सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल, बालिका शिक्षा भवन विद्यालय, एपीजेएसएसवीएम कूदलूम, वीवीपीएस आदि विद्यालयों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सतीश गुप्ता, राजेश कौशिक, अनुप्रिया सरायका आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;