ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीसामाजिक सुरक्षा विभाग का 15 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

सामाजिक सुरक्षा विभाग का 15 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

महिला, बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग के राज्य नि:शक्तता आयुक्त कार्यालय में सोमवार से 15 दिवसीय कार्यशाला शुरू...

सामाजिक सुरक्षा विभाग का 15 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 01 Feb 2021 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। संवाददाता

महिला, बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग के राज्य नि:शक्तता आयुक्त कार्यालय में सोमवार से 15 दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला सांकेतिक भाषा को लेकर की जा रही है। उद्घाटन विभागीय मंत्री जोबा मांझी ने किया। वर्तमान में 50 लोग प्रशिक्षण ले रहे हैं। इससे पहले 50 पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। जानकारी दी गई कि इस प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षु मूक बधिर दिव्यांग जनों की बातों व समस्याओं को समझ सकेंगे, ताकि उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके। मौके पर नि:शक्तता आयुक्त सतीश चंद्रा के अलावा जितेंद्र यादव, कंचन सिंह, राजेश्वर नाथ, नीतिश कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े