ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीजैप का 138 वां स्थापना दिवस संपन्न, बहादुरी की मिसाल पेश करते हैं जैप जवान

जैप का 138 वां स्थापना दिवस संपन्न, बहादुरी की मिसाल पेश करते हैं जैप जवान

जैप 1 परिसर में शुक्रवार को 138 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीजी होमगार्ड बीबी प्रधान और विशिष्ट अतिथि के तौर पर पुलिस हाउसिंग के एमडी केएस मीणा...

जैप का 138 वां स्थापना दिवस संपन्न, बहादुरी की मिसाल पेश करते हैं जैप जवान
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 06 Jan 2018 10:09 PM
ऐप पर पढ़ें

जैप 1 परिसर में शुक्रवार को 138 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीजी होमगार्ड बीबी प्रधान और विशिष्ट अतिथि के तौर पर पुलिस हाउसिंग के एमडी केएस मीणा मौजूद थे। इस मौके पर डीजी बीबी प्रधान ने जैप कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जैप के जवानों ने झारखंड की सुरक्षा में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जैप जवान अपनी बहादुरी के लिए जाने जाते हैं। जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ मुकाबले में अहम भूमिका निभायी है।

मिलेगी बेहतर आवासीय सुविधा

विशिष्ट अतिथि पुलिस हाउसिंग के एमडी डीजी केएस मीणा ने कहा कि जैप के जवानों के लिए अत्याधुनिक आवासीय परिसर का निर्माण किया जाएगा। जैप के जवानों के लिए नए आवास बनेंगे। इसके पहले डीजी बीबी प्रधान ने परेड की सलामी ली। कार्यक्रम के दौरान जैप कमांडेंट कुसुम पुनिया ने जैप के इतिहास की जानकारी दी।

रिटायर जैप जवानों और अफसरों के बीच रस्साकस्सी

कार्यक्रम के दौरान जैप के रिटायर जवानों और आला अधिकारियों के बीच रस्साकस्सी प्रतियोगिता हुई। रिटायर जवानों के मुकाबले डीजी बीबी प्रधान, केएस मीणा, जैप एडीजी रेजी डुंगडुंग, डीआईजी सुधीर कुमार झा समेत अन्य अधिकारी मुकाबले में थे। तगड़े मुकाबले में जैप के रिटायर जवानों ने अधिकारियों को हरा दिया। कार्यक्रम के दौरान जैप परिवार की बच्चियों ने नेपाली डांस भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के बाद जैप 1 परिसर में आनंद मेला का उदघाटन किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें