ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीअनुकंपा आधारित नियुक्ति में 11 मामलों को स्वीकृति

अनुकंपा आधारित नियुक्ति में 11 मामलों को स्वीकृति

रांची विश्वविद्यालय में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के मामलों पर विचार के लिए शुक्रवार को कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। इनमें तीन मामले विश्वविद्यालय मुख्यालय व पीजी विभागों...

अनुकंपा आधारित नियुक्ति में 11 मामलों को स्वीकृति
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 21 Apr 2018 02:40 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची विश्वविद्यालय में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के मामलों पर विचार के लिए शुक्रवार को कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। इनमें तीन मामले विश्वविद्यालय मुख्यालय व पीजी विभागों के थे, जिन्हें स्वीकृति प्रदान की गई। शेष 21 मामले विभिन्न कॉलेजों के थे।तीन मामले रांची कॉलेज के थे, जब अब डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में अपग्रेड हो चुका है। इसलिए तय हुआ कि इन मामलों को मूल कागजात समेत एसपीएमयू को सौंप दिया जाएगा। एक अन्य मामला जीएलए कॉलेज, डाल्टेनगंज का था। इसके नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय को सौंपने का निर्णय लिया गया। रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों के आठ मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई।नवांगीभूत कॉलेजों के वैसे मृत कर्मचारियों के आश्रितों का मामला स्थगित रखा गया, जिनका वेतन निर्धारण राज्य सरकार से नहीं हुआ था। इनपर अगली बैठक में विचार किया किया जाएगा। बैठक में प्रति कुलपति डॉ कामिनी कुमार, डीएसडब्ल्यू डॉ पीके वर्मा, रजिस्ट्रार डॉ एके चौधरी, डीआर-1 डॉ प्रीतम कुमार, डीआर-2 अजय लकड़ा, प्रॉक्टर दिवाकर मिंज और डीओ डॉ हरि उरांव मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें