ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीसेवा भारती के कैंप में 105 लोगों ने लगाया कोरोना का टीका

सेवा भारती के कैंप में 105 लोगों ने लगाया कोरोना का टीका

सेवा भारती रांची महानगर के तत्वावधान में दो दिवसीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम बिरसा चौक स्थित सेवा निकेतन परिसर में आयोजित किया...

सेवा भारती के कैंप में 105 लोगों ने लगाया कोरोना का टीका
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 13 Jun 2021 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। संवाददाता

सेवा भारती रांची महानगर के तत्वावधान में दो दिवसीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम बिरसा चौक स्थित सेवा निकेतन परिसर में आयोजित किया गया। इस कैंप में रविवार को आसपास की बस्तियों के 150 लोगों ने वैक्सीन ली। रांची महानगर के अध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा ने कहा कि सेवा भारती की प्रेरणा से स्लम एरिया और जनजातीय समाज के अधिक से अधिक लोग कोरोनारोधी टीका लगवा रहे हैं। इस कैंप में पहले दिन शनिवार को 70 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ था। इसी तरह राज्य के विभिन्न जिलों में सेवा भारती की ओर से कोरोना महामारी से बचाव का टीका लेने के संबंध में सेवा बस्तियों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक करना और अंधविश्वास जैसी भ्रांतियों को दूर करने का कार्य निरंतर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी कैंप का आयोजन और लोगों के बीच जागरुकता कार्यक्रम चलाया जाता रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें