आरटीसी इंटर महाविद्यालय का शत-प्रतिशत परिणाम
रांची के आरटीसी इंटर महाविद्यालय ने 2026 की 12वीं परीक्षा में 100% परिणाम हासिल किया। विज्ञान संकाय में 374 में से 235, कला संकाय में 376 में से 257 और वाणिज्य संकाय में 151 में से 102 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। महाविद्यालय के निदेशक और प्राचार्य ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

रांची, वरीय संवाददाता। पीएचईडी बुटी स्थित आरटीसी इंटर महाविद्यालय का जैक बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में शत-प्रतिशत परिणाम रहा। विज्ञान संकाय में कुल 374 विद्यार्थियों में से 235 ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। वहीं, कला संकाय में 376 विद्यार्थियों में से 257 ने प्रथम श्रेणी और 113 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। वाणिज्य संकाय में कुल 151 विद्यार्थियों में से 102 ने प्रथम श्रेणी तथा 43 ने द्वितीय श्रेणी में सफलता हासिल की। महाविद्यालय के निदेशक डॉ. रूद्र नारायण महतो और प्राचार्य विकास कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञान संकायप्रीति कुमारी 88%अफसाना परवीण 88%चंदन कुमार 87.8%तमन्ना परवीण 87.8%सूरज कुमार 87%कला संकायरोहित कुमार 89%रिया कुमारी 88.2%पीयूष महतो 86.2%वाणिज्य संकायमनीषा कुमारी 90.4%निकिता कुमारी 89.2%मुब्बासीर परवीण 87%
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


