सं....वीबीएमएम कॉलेज का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

वीबीएमएम कॉलेज का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा 7 मई बेड़ो 1पी- कॉलेज टॉपर अनीषा कच्छप 86%

सं....वीबीएमएम कॉलेज का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा

बेड़ो, प्रतिनिधि। विशु भगत मेमोरियल महिला महाविद्यालय का इंटरमीडिएट कला संकाय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। महाविद्यालय की कुल 73 छात्राओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें 48 छात्राएं प्रथम श्रेणी और 24 छात्राएं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं। एक छात्रा अनुपस्थित रही। महाविद्यालय की छात्रा अनीषा कच्छप ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं सरस्वती कुमारी ने 80.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और आरती कुमारी ने 79.5 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के संस्थापक सह पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की, प्रबंधन समिति के सचिव मजकूर सिद्दिकी, प्राचार्य प्रो. करमा उरांव समेत शिक्षकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।