ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांची10 ने किया रक्तदान, 50 ने कराया रजिस्ट्रेशन

10 ने किया रक्तदान, 50 ने कराया रजिस्ट्रेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ब्लड बैंक में रक्तदान किया। मौके पर 10...

10 ने किया रक्तदान, 50 ने कराया रजिस्ट्रेशन
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 19 Sep 2023 01:50 AM
ऐप पर पढ़ें

खूंटी, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ब्लड बैंक में रक्तदान किया। 10 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। साथ ही 50 कार्यककर्ताओं ने अपने ब्लड ग्रुप के साथ ब्लड बैंक में अपना रजिस्ट्रेशन कराया। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राजेश महतो ने कहा कि वैसे तो प्रत्येक वर्ष भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा तीन बार ब्लड डोनेट किया जाता है। लेकिन, अब ऐसी व्यवस्था की गई है कि जब भी किसी को किसी भी ग्रुप के ब्लड की जरूरत हो, तत्काल उनके लिए कार्यकर्ता ब्लड डोनेट करेंगे। राजेश महतो ने कहा कि युवा मोर्चा खूंटी में खून की कमी से किसी भी मरीज की मौत नहीं होने देगा। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ एन मांझी, सत्यम मिश्रा, कंचन सिंह, शुभम जायसवाल, बलराम सिंह, चेपा मुंडा, विकास मिश्रा, धनंजय गुप्ता, रवि नायक आदि उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें