रांची: बरियातू इलाके में लगी भीषण आग, पहाड़ी के पास ही सेना का फायरिंग रेंज; मौके पर फायर ब्रिगेड

Jan 24, 2026 05:45 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंच गए। फिलहाल जनहानि की कोई खबर नहीं है। वहीं, आग लगने के वजहों का भी फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।

रांची: बरियातू इलाके में लगी भीषण आग, पहाड़ी के पास ही सेना का फायरिंग रेंज; मौके पर फायर ब्रिगेड

रांची शहर के सदर पुलिस थाना क्षेत्र में शनिवार को बरियातू पहाड़ियों पर मौजूद सेना के फायरिंग रेंज के पास टायरों के ढेर में आग लग गई। इस साइट का इस्तेमाल सेना फायरिंग अभ्यास के लिए करती है। अभ्यास के दौरान गोलियों को इधर-उधर छिटकने से रोकने के लिए भारी मात्रा में टायर रखे हुए थे, उसी में आग लगी है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पाने का हर संभव प्रयास जारी है।

आग की लपटें इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी साइट पर सिर्फ चारों ओर काला धुआं ही दिखाई दे रहा है। आग की लपटें काफी ऊंची उठती दिखीं तो धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा है। आग की लपटें दूर से ही भयावहता बयां कर रही हैं।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। आग को आस-पास के इलाके में फैलने से रोका जा रहा है। फिलहाल जनहानि की कोई खबर नहीं है।

सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा

वहीं, आग लगने के वजहों का भी फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल आग पर काबू पाने के साथ-साथ घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं ऐसे संवेदनशील इलाके में जहां सेना की आवाजाही रहती है वहां इतनी भीषण आग किसी लापरवाही के कारण लगी या इसमें किसी बाहरी तत्व का हाथ है ये पता लगाया जा रहा है। सेना को आशंका है कि आग असामाजिक तत्वों द्वारा लगाई गई हो। वहीं आग पर पूरी तरह काबू पा लेने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जाएगा।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।