JPSC प्रोटेस्ट: छात्र डेलिगेशन ने हेमंत सोरेन सरकार से की बातचीत, आंदोलन खत्म होगा या नहीं?

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

JPSC JSSC Protest: रांची प्रोटेस्ट के 14वें दिन सरकार और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच बातचीत हुई। सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया है लेकिन आंदोलन फिलहाल जारी रहेगा।

JPSC Protest
एग्जाम में भारी अनियमितताओं को लेकर आक्रोश में हैं छात्र प्रदर्शनकारी।

JPSC JSSC Protest: रांची प्रोटेस्ट को लेकर सरकार और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच शुक्रवार रात बातचीत हुई। बातचीत सरकारी गेस्ट हाउस में हुई। पहले सरकार के मंत्री अफसर पहुंचे और फिर छात्रों का डेलिगेशन। बैठक के बाद झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा सरकार छात्रों की मांगों पर विचार करने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा 'छात्रों के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में बात हुई है। छात्रों की मांगों को हम लोगों ने समझा। सरकार सहानुभूतिपूर्वक छात्रों की मांगों पर विचार करने के लिए तत्पर है।'

वहीं छात्र नेता रविंद्र पासवान ने बताया कि 'बहुत ही सकारात्मक वार्ता हुई। वार्ता का आज पहला चरण था। हम लोगों की जो भी डिमांड है उन्हें उससे अवगत कराया गया।'

वहीं डेलिगेशन में शामिल एक अन्य छात्र नेता ने कहा 'हमने अपनी मांगें रखी हैं। आगे बातचीत होगी। आंदोलन जारी रहेगा। हमारी बातों को गंभीरता से लिया गया है। वे मुख्यमंत्री से बात करेंगे और समाधान किया जाएगा।'

आपको बता दें कि प्रदर्शनकारी छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। गुरुवार की रात में भी धरनास्थल पर प्रशासनिक अधिकारी छात्रों के बीच पहुंचे थे। लेकिन खबर थी कि कोई बात नहीं बनी।

गुरुवार को 'जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच' ने सरकार से बातचीत के लिए 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की घोषणा की गई थी। छात्र 14वीं लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा (जेपीएससी), झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) सीजीएल एग्जाम में भारी अनियमितताओं को लेकर आक्रोश में हैं।

छात्र नेता ने कहा - सभी मांगें नहीं मानी गई तो…

छात्र नेता रविंद्र पासवान ने गेस्ट हाउस में बैठक में शामिल होने से पहले कहा था कि 'एसडीओ सर ने हमें कॉल किया। सरकार हमसे बातचीत करने के लिए तैयार है। हमारी 10 सदस्यों की डेलिगेशन टीम बातचीच के लिए जा राजकीय अतिथिशाला रांची जा रहे हैं। हम अपनी सभी मांगों पर अड़े हैं और सभी मांगें नहीं मानी गई तो हम अपना धरना जारी रखेंगे।'

क्या हैं छात्रों की मुख्य मांगें?

छात्रों की मांग है कि मामले में सीबीआई जांच हो या फिर राज्य के बाहर के रिटायर्ड हाई कोर्ट जजों के एक पैनल से स्वतंत्र जांच हो। छात्रों की यह भी मांग है कि एग्जाम कराने वाली एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) द्वारा ली गई सभी परीक्षाएं और जेपीएससी की 14वीं पीटी रिजल्ट रद्द की जाए। इसके साथ ही जेपीएससी और जेएसएससी की एग्जाम में पारदर्शिता हो दोनों आयोग में सुधार के लिए रिफॉर्म लाए जाए। इनके अलावा छात्र प्रदर्शनकारी पेपर लीक, एग्जाम के रिजल्ट और चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर भी आक्रेश में हैं।

हाल में हुआ सीजेपी प्रदर्शन

मालूम हो कि हॉल में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर पर लगातार 36 दिनों तक प्रदर्शन किया था जिसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान संसद मार्च भी निकाला था जिसमें प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था। इस दौरान पुलिसकर्मियों के अलावा कई छात्र घायल हुए थे।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीJPSC प्रोटेस्ट: छात्र डेलिगेशन ने सरकार से की बातचीत, आंदोलन खत्म होगा या नहीं?