Ranchi Updates: आज 4 घंटे बिजली रहेगी गुल, जानिए लोकेशन, टैगोर हिल के पास बसाए गए वेंडर

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में रविवार को प्लांडू और अरविंद मिल फीडर से जुड़े कई इलाकों में चार घंटे बिजली नहीं रहेगी। वहीं रिम्स में मैमोग्राफी मशीन शुरू होने जा रही है और मोरहाबादी के वेंडरों को टैगोर हिल के पास नई जगह दी गई है।

Ranchi Updates: आज 4 घंटे बिजली रहेगी गुल, जानिए लोकेशन, टैगोर हिल के पास बसाए गए वेंडर
Delhi Power Cut AI Generated Image

रांची के लोगों के लिए रविवार को कई अहम अपडेट हैं। एक ओर शहर के कई इलाकों में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, वहीं दूसरी ओर रिम्स में महिलाओं के लिए ब्रेस्ट कैंसर की जांच की आधुनिक सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके अलावा मोरहाबादी मैदान के पास से हटाए गए फुटपाथी दुकानदारों को टैगोर हिल के समीप नई जगह पर व्यवस्थित किया गया है।

आज इन इलाकों में 4 घंटे नहीं रहेगी बिजली

बिजली विभाग के अनुसार, प्लांडू और अरविंद मिल 11 केवी फीडर रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान प्लांडू, सरवल, जामचुआं, राजाउलातू, अरविंद मिल और आसपास के इलाकों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने बताया कि निर्धारित तकनीकी कार्यों के कारण यह शटडाउन लिया जा रहा है। लोगों से अपील की गई है कि वे इस दौरान अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें।

रिम्स में अब मिलेगी मैमोग्राफी जांच की सुविधा

रिम्स के रेडियोलॉजी विभाग में अत्याधुनिक मैमोग्राफी मशीन स्थापित कर दी गई है। इसका औपचारिक उद्घाटन 21 जुलाई को गवर्निंग बॉडी की बैठक के दौरान होगा। मशीन शुरू होने के बाद महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान पहले की तुलना में अधिक आसानी से हो सकेगी। इससे मरीजों को जांच के लिए निजी अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

रिम्स प्रबंधन का कहना है कि शुरुआती चरण में ब्रेस्ट कैंसर का पता चलने पर इलाज की सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसलिए नियमित जांच बेहद जरूरी है।

टैगोर हिल के पास बसाए गए फुटपाथी दुकानदार

मोरहाबादी मैदान के पास से हटाए गए फुटपाथी दुकानदारों को रांची नगर निगम ने टैगोर हिल के समीप 45 डिसमिल जमीन पर व्यवस्थित किया है। इस दौरान निगम की टीम ने वेंडरों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

गौरतलब है कि मोरहाबादी मैदान के पास बुधवार और शनिवार को लगने वाले हाट पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने दुकानदारों को हटाया था। इसके विरोध में फुटपाथी दुकानदारों ने निगम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन भी किया था। अब निगम की ओर से वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराए जाने के बाद दुकानदारों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़Ranchi Updates: आज कई इलाकों में 4 घंटे तक बिजली रहेगी गुल, जानिए लोकेशन