Hindi Newsझारखंड न्यूज़ranchi traffic diversion today main road will be closed what is the reason
रांची में आज रहेगा बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन, बंद रहेगी मेन रोड; क्या है वजह

रांची में आज रहेगा बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन, बंद रहेगी मेन रोड; क्या है वजह

संक्षेप: झारखंड स्थापना दिवस समारोह पर रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव हुआ है। बताया गया कि सुबह छह से दोपहर एक बजे तक शहर के मुख्य मार्ग डोरंडा से बिरसा मुंडा कारा तक और कोकर व लालपुर मार्ग पूरी तरह से बंद रहेंगे।

Sun, 16 Nov 2025 08:03 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

झारखंड स्थापना दिवस समारोह पर रविवार को आयोजित होने वाले जतरा कार्यक्रम को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव हुआ है। बताया गया कि सुबह छह से दोपहर एक बजे तक शहर के मुख्य मार्ग डोरंडा से बिरसा मुंडा कारा तक और कोकर व लालपुर मार्ग पूरी तरह से बंद रहेंगे।झारखंड स्थापना दिवस समारोह पर रविवार को आयोजित होने वाले जतरा कार्यक्रम को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव हुआ है। बताया गया कि सुबह छह से दोपहर एक बजे तक शहर के मुख्य मार्ग डोरंडा से बिरसा मुंडा कारा तक और कोकर व लालपुर मार्ग पूरी तरह से बंद रहेंगे। इस मार्ग में वाहनों का परिचालन नहीं होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यातायात पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने शनिवार को इस सम्बन्ध में आदेश जारी किया है। ट्रैफिक एसपी ने शहरवासियों से अपील की है कि जतरा के निर्धारित रूट पर चार पहिया वाहनों का उपयोग नहीं करें। विशेष परिस्थिति में ही 4 पहिया वाहनों का इस्तेमाल करें।

इन मार्गों पर पूरी तरह पाबंदी

डोरंडा से राजेंद्र चौक, सुजाता चौक, रतन पीपी, वूल हाउस, उर्दू लाइब्रेरी, सर्जना चौक, अलबर्ट एक्का चौक, चडरी तालाब, बिरसा मुंडा कारा, जेल चौक, रेडियम चौक, सुभाष चौक, शहीद चौक, न्यूक्लियस मॉल, लालपुर चौक, डिस्टिलरी पुल, तिरिल मोड़, कोकर बाजार, कोकर चौक के बीच सभी प्रकार से छोटे व बड़े मालवाहक, ऑटो, ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों का परिचालन रविवार सुबह छह से जतरा कार्यक्रम के संपन्न होने तक बंद रहेगा।

जानिए आज कैसा रहेगा ट्रैफिक में बदलाव

● रविवार सुबह छह से रात 12 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश लगाई गई है रोक

● सभी मालवाहक गाड़ियां निर्धारित किए गए समय में रिंग रोड होकर अपने-अपने गंतव्य तक जाएंगी

● अन्य मार्गों को वाहन परिचालन के लिए कुछ समय तक के लिए रूट डायवर्ट किया जा सकता है या फिर रोका भी सकता है

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।