ranchi to prayagraj direct flight from 15 february to 28 timing रांची से प्रयागराज के लिए चलेगी सीधी फ्लाइट, कब होगी शुरुआत?, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़ranchi to prayagraj direct flight from 15 february to 28 timing

रांची से प्रयागराज के लिए चलेगी सीधी फ्लाइट, कब होगी शुरुआत?

  • प्रयागराज के महाकुम्भ में जानेवाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 15 फरवरी से रांची से सीधी विमान सेवा शुरू होगी। यह सेवा 28 फरवरी तक होगी। इंडिगो ने इसका शेड्यूल अथॉरिटी को दे दिया है।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांचीThu, 6 Feb 2025 06:36 AM
share Share
Follow Us on
रांची से प्रयागराज के लिए चलेगी सीधी फ्लाइट, कब होगी शुरुआत?

प्रयागराज के महाकुम्भ में जानेवाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 15 फरवरी से रांची से सीधी विमान सेवा शुरू होगी। यह सेवा 28 फरवरी तक होगी। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से इसका शेड्यूल एयरपोर्ट अथॉरिटी को दे दिया गया है। एयरलाइंस अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही इसे रांची से प्रयागराज एयरपोर्ट के बीच उड़ान की अनुमति मिल जाएगी। इस तरह अब झारखंड से प्रयागराज महाकुम्भ जाने वाले यात्रियों के लिए आसानी होगी।

जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज से यह विमान सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध होगी। यह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार के दिन प्रयागराज रांची प्रयागराज के बीच आवाजाही करेगी। दिन के 10.20 बजे उड़ान भरकर 11.30 बजे रांची आएगी। जबकि, यहां से विमान दिन के 12 बजे उड़ान भरकर 1.10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसके साथ ही इसकी बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि, प्रयागराज और रांची के बीच इस फ्लाइट की शुरुआत कुछ दिनों के लिए ही की जा रही है। शुरू होने के 13 दिनों बाद ही इस फ्लाइट को बंद कर दिया जाेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि इसे प्रयागराज महाकुम्भ स्पेशल फ्लाइट सेवा के तौर पर शुरू किया जा रहा है।

कनेक्टिंग फ्लाइट से आठ हजार यात्री कर रहे सफर

इस विमान सेवा के आरंभ होने बाद यदि अच्छी संख्या में यात्री मिलते हैं तो विमान सेवाओं में विस्तार किया जा सकता है। फिलहाल कनेक्टिंग सेवाओं से रांची के यात्री प्रयागराज के लिए आवाजाही कर रहे हैं। रांची एयरपोर्ट से महाकुम्भ में स्नान के लिए सीधी विमान सेवा नहीं होने के बावजूद बड़ी संख्या में कनेक्टिंग सेवाओं के जरिए यहां से प्रयागराज जा रहे हैं। कोलकाता, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु की सेवाओं से कनेक्टिंग की सुविधा दी जा रही है। रांची से इस समय प्रतिदिन करीब आठ हजार लोगों की आवाजाही हो रही है। एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार, करीब तीन सौ की संख्या में हर दिन यहां से लोग प्रयागराज जा रहे हैं।

भीड़ को देखते हुए रांची-बनारस एक्सप्रेस में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रांची-वाराणसी एक्सप्रेस में द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। यह कोच छह, सात, आठ, 10 और 11 फरवरी को जोड़ा जाएगा।

नौ को तक रद्द रहेगी खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर मेमू दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य होगा। इसके कारण खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस नौ फरवरी तक रद्द रहेगी। वहीं, हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।

आज रद्द रहेगी संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस लिंक रेक उपलब्ध नहीं होने के कारण रांची रेलमंडल होकर चलने वाली संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। यह ट्रेन गुरुवार से छह फरवरी को नहीं चलेगी।