Hindi Newsझारखंड न्यूज़ranchi rms bulldozer action on 4 story illegal building
रिम्स की जमीन पर बनी 4 बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर, एक तो 4 मंजिला इमारत भी; क्या है वजह

रिम्स की जमीन पर बनी 4 बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर, एक तो 4 मंजिला इमारत भी; क्या है वजह

संक्षेप:

रांची में रिम्स में अतिक्रमण हटाने का अभियान शनिवार को भी जारी रहा। अवैध निर्माण तोड़ने के लिए सुबह 10 से शाम 5 बजे तक टीम मुस्तैद रही। इस दौरान 4 मंजिला इमारत भी तोड़ी जाएगी।

Dec 14, 2025 07:26 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची में रिम्स में अतिक्रमण हटाने का अभियान शनिवार को भी जारी रहा। अवैध निर्माण तोड़ने के लिए सुबह 10 से शाम 5 बजे तक टीम मुस्तैद रही। डीआईजी ग्राउंड के पास बने चार मंजिला अपार्टमेंट के अलावा टुनकीटोला के आसपास के तीन अन्य बड़े भवनों को तोड़ने के लिए चिह्नित किया गया है। शनिवार को चार मंजिला अर्पाटमेंट तोड़ने की जिम्मेवारी भवन निर्माण विभाग को सौंप दी गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भवन निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने सर्वे किया कि आखिर कैसे तोड़ा जाए कि किसी को कोई नुकसान नहीं हो। हालांकि अपार्टमेंट की बाउंड्री को गिरा दिया गया है। पोकलेन और बुलडोजर से गिराए जाने से आसपास रह रहे घरों को नुकसान पहुंच सकता है। बता दें कि जिन अन्य भवनों को तोड़ा जाना है, उन सभी को घर खाली करने को कह दिया गया है।

विरोध के बीच गिराए गए आधा दर्जन अवैध निर्माण

शनिवार को भी अवैध निर्माण तोड़े जाने का क्रम जारी रहा। इस बीच फिर से अतिक्रमण क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों और महिलाओं ने अतिक्रमण हटाने पहुंचे कर्मियों का भारी विरोध किया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुष मौके पर जमा रहे। कई परिवारों ने घर और दुकान बचाने के लिए प्रशासन से बार-बार समय की मांग कर रहे थे, हालांकि सभी को समझा कर हटाया गया। लोगों कहना था कि वे वर्षों से यहां रह रहे हैं और अचानक कार्रवाई से उनका सब कुछ उजड़ रहा है।

15 से 20 फीट रोड छोड़कर की जा रही बाउंड्री

रिम्स अपनी प्रोपर्टी से करीब 15 से 20 फीट रोड छोड़कर निर्माण करा रही है। ताकि आम लोगों के लिए रोड का निर्माण हो सके। बता दें कि लोग इस रास्ते को शॉर्टकट के लिए इस्तेमाल करते थे और बाउंड्री निर्माण का विरोध कर रहे थे। इसके अलावा वैसे मार्ग जो संकीर्ण हैं, उन रास्तों के लिए अलग से तीन से पांच फीट अतिरिक्त जमीन छोड़ी जाएगी।

तीन दिन में हट जाएगा पूरा अतिक्रमण

सोमवार को फिर से डीआईजी ग्राउंड के आसपास के अवैध निर्माण को हटाने का क्रम जारी रहेगा। वहीं, प्रबंधन ने प्रबल संभावना जताई है कि आधे से अधिक अवैध निर्माण को हटा दिया गया है तीन दिनों के अंदर रिम्स प्रोपर्टी से पूरा अतिक्रमण हटा लिया जाएगा।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।