रांची में आज बिजली संकट; कई इलाकों में 6 घंटे बत्ती रहेगी गुल, देखें पूरी लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची के कई बड़े इलाकों में आज 6 घंटे बिजली गुल रहेगी। आरसी मिश्रा गली, मैकी कॉम्प्लेक्स, बोड़ेया रोड और मोरहाबादी क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

Ranchi Power Cut Today
रांची में आज बिजली संकट

Ranchi Power Cut Today: बुधवार को रांची शहर के कई बड़े इलाकों में 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से इन क्षेत्रों में मरम्मत और आवश्यक तकनीकी कार्य कराया जाएगा। इसके चलते अलग-अलग फीडर और विद्युत सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की जाएगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

इन इलाकों में सुबह से शाम तक प्रभावित रहेगी बिजली

बनिया टोली के नीचे गली, आरसी मिश्रा गली, मैकी कॉम्प्लेक्स, बोड़ेया रोड और मोरहाबादी क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं डोरंडा फीडर, बिरसा फीडर, चुटिया महादेव मंडा फीडर और लालपुर फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

सुखदेव नगर और पंडरा समेत आसपास के इलाकों में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। नामकुम फीडर और पावर हाउस फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।

शहीद चौक और बकरी बाजार फीडर भी प्रभावित

सेवा सदन विद्युत सब स्टेशन से जुड़े 11 केवी शहीद चौक फीडर और 11 केवी बकरी बाजार फीडर में भी मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते इन फीडरों से जुड़े इलाकों में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

बिजली विभाग के अनुसार, अलग-अलग क्षेत्रों में मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। हालांकि, काम की स्थिति के अनुसार बिजली कटौती के समय में थोड़ा बदलाव भी हो सकता है। ऐसे में प्रभावित इलाकों के उपभोक्ताओं को निर्धारित समय के दौरान बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही पूरा कर लेने की सलाह दी गई है।

टाटा पावर सोलारूफ के 5.75 लाख इंस्टॉलेशन

जमशेदपुर। टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी की इकाई टाटा पावर सोलारूफ ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में 1,68,530 से अधिक रूफटॉप सोलर लगाकर 50 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की है। इस दौरान स्थापित क्षमता 25 प्रतिशत बढ़कर 801 मेगावाट-पीक पहुंच गई। वहीं दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में कंपनी ने 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 88,397 रूफटॉप सोलर लगाए। कंपनी के अनुसार देशभर में अब तक 5.75 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर लगाए जा चुके हैं, जिनकी कुल क्षमता 5.67 गीगावाट-पीक पार कर चुकी है। पिछले छह माह में उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 44,014 सोलर सिस्टम लगाए गए।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांची में आज बिजली संकट; कई इलाकों में 6 घंटे बत्ती रहेगी गुल, देखें पूरी लिस्ट