रांची में पकड़ी गई हथियार बनाने की फैक्ट्री, मिला राइफलों का अंबार
रांची पुलिस ने अनगड़ा में चल रही हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की टीम ने अनगड़ा के सीताडीह गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार(देसी राइफल जैसा) के साथ उसे बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

रांची पुलिस ने अनगड़ा में चल रही हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। टीम ने अनगड़ा के सीताडीह गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार(देसी राइफल जैसा) के साथ उसे बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नारायण लोहरा सीताडीह का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने 19 देसी राइफल और हथियार बनाने वाले औजार बरामद किए हैं।
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी हथियार बनाकर उसे बाजार में बेचता था। मामले का खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि एसएसपी को अवैध हथियार फैक्ट्री की सूचना मिली। इसके बाद अनगड़ा थाना के इंस्पेक्टर रविंद्रनाथ सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने शुक्रवार को छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया। घर की तलाशी में हथियार जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है।
घर में ही खोल ली थी हथियार की दुकान
ग्रामीण एसपी के मुताबिक आरोपी पांच साल से घर में ही हथियार की दुकान खोले हुए था। खुलेआम हथियार तैयार भी करता था। पेशे से नारायण लोहार का काम करता था। इसी बीच हथियार बनाना सीखा। छानबीन में पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी ने अब तक दर्जनों लोगों को हथियार बनाकर बेच चुका है। उसके द्वारा बनाए गए हथियार में बारूद लगाकर चलाया जाता था, जिससे जान माल का भी नुकसान होता था। अब पुलिस हथियारों के खरीदारों की तलाश में जुट गई है।
15 से 20 हजार में बेचता था हथियार
पुलिस के मुताबिक आरोपी नारायण लोहरा ने जब एक हथियार बनाकर उसे बाजार में बेचा तो उसे अच्छी कीमत मिली। जिसके बाद उसने लोहार का काम छोड़ कर हथियार बनाना शुरू कर दिया। वह एक हथियार को 15 से 20 हजार रुपए में बेचता था। रांची और उसके आसपास इलाकों के अलावा आरोपी कई जिलों में भी हथियार सप्लाई कर चुका है। वहीं पुलिस आरोपी के संपर्क वाले लोगों की जानकारी इक्ट्ठा कर रही है।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर



