Hindi Newsझारखंड न्यूज़ranchi new flyover from sahjanand chowk to judge colony

रांची में घनी आबादी के बीच से गुजरेगा नया फ्लाईओवर, क्या होगा रूट

संक्षेप: रांची एक और नया फ्लाईओवर बनने जा रहा है। नया फ्लाईओवर सहजानंद चौक से लेकर कांके रोड की जज कॉलोनी तक बनाया जाएगा। इस फ्लाईओवर को घनी आबादी के बीच से गुजारा जाएगा।

Sun, 27 July 2025 06:26 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on
रांची में घनी आबादी के बीच से गुजरेगा नया फ्लाईओवर, क्या होगा रूट

रांचीवासियों को जल्द ही एक और फ्लाईओवर की सौगात मिलने वाली है। झारखंड सरकार ने सहजानंद चौक से कांके रोड स्थित जज कॉलोनी (एलपीएन नाथ शाहदेव चौक) तक प्रस्तावित एलिवेटेड फ्लाईओवर का टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर को झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से जारी किया गया है।

कुल 326.61 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किए जाने वाले इस एलिवेटेड फ्लाईओवर की लंबाई करीब 3 किलोमीटर की होगी। टेंडर आगामी पांच अगस्त से आठ सितंबर तक खुलेगा। बता दें कि पिछले साल नवंबर-दिसंबर महीने में प्रस्तावित फ्लाईओवर का टेंडर निकाला गया था। लेकिन तकनीकी कारणों से उसे स्थगित कर दिया गया।

हरमू फ्लाईओवर (सहजानंद चौक के पास से जज कॉलोनी) एक तरफ से कार्तिक उरांव चौक से शुरू होगा और विशाल मेगा मार्ट तक जाएगा। सहजानंद चौक से रातू रोड आन वाले वाहन फ्लाईओवर से विशाल मेगा मार्ट (यहां पर रैप प्रस्तावित है) के पास उतरकर निचली सड़क से गंतव्य तक जा सकेंगे। विशाल मेगा मार्ट से कांके रोड जाने वाले भी नीचे वाली सड़क का ही इस्तेमाल करेंगे।

कांके से सजानंद चौक जाने वालों को राहत

एलपीएन शाहदेव चौक से कार्तिक उरांव चौक तक वाला मार्ग सीधा फ्लाईओवर से होकर गुजरेगा। इस फ्लाईओवर के नीचे वाले मार्ग पर बिजली, टेलीफोन के तार एवं केबल सभी अंडरग्राउंड रहेंगे। इस योजना में यूटिलिटी डक्ट, ड्रेन, फुटपाथ और सौंदर्यीकरण शामिल हैं। दोनों ओर फ्लाई ओवर की चौड़ाई 8.50 एवं 8.50 मीटर होगी। एलपीएन शाहदेव चौक से भी दोनों ओर से चढ़ने की सुविधा रहेगी।

घनी आबादी के बीच से गुजरेगा फ्लाईओवर

प्रस्तावित फ्लाईओवर सहजानंद चौक से किशोरगंज, गाड़ीखाना, शनि मंदिर, रातू रोड चौक होते हुए जज कॉलोनी के नजदीक कांके रोड से जोड़ा जाना है। यह मार्ग घनी आबादी से होकर गुजरेगा। कई महत्वपूर्ण स्थलों जैसे हरमू मुक्ति धाम, पहाड़ी मंदिर और अपर बाजार से संपर्क होने के कारण इस मार्ग में जगह-जगह यातायात जाम की समस्या बनी रहती है। इस सड़क का उपयोग मुख्यमंत्री, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीश, कई वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आने-जाने में किया जाता है।

लोगों का कीमती समय भी बचेगा

प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण से ट्रैफिक भीड़ की समस्या का काफी हद तक समाधान होगा। आवागमन भी सुगम हो जाएगा। इस एलिवेटेड फ्लाईओवर का उपयोग मुख्यतः सहजानंद चौक से रातू रोड चौक होते हुए हॉटलिप्स चौक तक सीधे जाने वालों को काफी सहूलियत होगी। इन लोगों का समय भी बचेगा।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।