रांची में पार्षद पद के 76 नामांकन रद्द, मेयर के सभी 19 पर्चे सही; अब होगी नाम वापसी

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share

नगर निगम चुनाव के मद्देनजर रांची नगर निगम क्षेत्र के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी (जांच) प्रक्रिया गुरुवार को पूरी कर ली गई। पार्षद पद के लिए प्राप्त हुए 466 नामांकन पत्रों में से स्क्रूटनी में 76 आवेदन रद्द कर दिए गए। अब नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू होगी.

रांची में पार्षद पद के 76 नामांकन रद्द, मेयर के सभी 19 पर्चे सही; अब होगी नाम वापसी

नगर निगम चुनाव के मद्देनजर रांची नगर निगम क्षेत्र के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी (जांच) प्रक्रिया गुरुवार को पूरी कर ली गई। पार्षद पद के लिए प्राप्त हुए 466 नामांकन पत्रों में से स्क्रूटनी में 76 आवेदन रद्द कर दिए गए। इस तरह अब इस पद के लिए 390 आवेदन सही पाए गए हैं। इनमें 242 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

समाहरणालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में निर्धारित तिथि और समय पर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवेदनों की स्क्रूटनी की गई। स्क्रूटनी के दौरान नामांकन पत्रों के साथ संलग्न दस्तावेजों की वैधता, शपथ पत्र, प्रस्तावक-समर्थक से जुड़े विवरण सहित सभी आवश्यक बिंदुओं की गहन जांच की गई। जांच के उपरांत महापौर पद के लिए नामांकन करने वाले सभी 19 उम्मीदवार योग्य पाए गए। इनमें पांच महिला प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं, स्क्रूटनी के बाद रांची नगर निगम क्षेत्र के सभी 53 वार्डों के लिए पार्षद पद पर कुल 390 अभ्यर्थी योग्य पाए गए हैं।

बुंडू में भी स्क्रूटनी का काम पूरा

बुंडू नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए सात अभ्यर्थियों तथा वार्ड पार्षद पद के लिए 50 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। बुंडू में पार्षद पद के लिए योग्य महिला उम्मीदवारों की संख्या 27 है। निर्वाचन से संबंधित शुक्रवार को नाम वापसी और शनिवार को प्रतीक चिह्न आवंटन किया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रशासन की ओर से सभी अभ्यर्थियों से आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन करने की अपील की गई है।

अब नाम वापसी की शुरू की जाएगी प्रक्रिया

मेयर पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी गुरुवार को पूरी हो गई। इसमें अभ्यर्थियों द्वारा पेश दस्तावेजों की वैधता, शपथ पत्र, प्रस्तावक-समर्थक से जुड़े विवरण और अन्य आवश्यक तथ्यों का परीक्षण किया गया। जांच के बाद मेयर पद के लिए नामांकन करने वाले सभी 19 अभ्यर्थी योग्य पाए गए। योग्य घोषित अभ्यर्थियों में रमा खलखो, सुनील फकीरा कच्छप, देवी दयाल मुंडा, कथरीना तिर्की, सोनू खलखो, राजेंद्र मुंडा, सुजाता कच्छप, विनोद कुमार बड़ाईक, संजय कुमार टोप्पो, प्रवीण कच्छप, सुमन कांत तिग्गा, अजीत लकड़ा, किरण कुमारी, सुरेंद्र लिंडा, रोशनी खलखो, रामशरण तिर्की, सुजीत कुजूर, सुजीत बिजय आनंद कुजूर व बीरू तिर्की शामिल हैं। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि अब नाम वापसी और चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। प्रशासन ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी प्रत्याशियों से आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें