
रांची में ई-रिक्शा चलाना पड़ेगा महंगा, ये कमी हुई तो सीधा 15 हजार जुर्माना
झारखंड की राजधानी रांची में बड़ी संख्या में बिना लाइसेंस के ही ई-रिक्शा का परिचालन किया जा रहा है। इसका खुलासा तब हुआ, जब रांची ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस की ओर से बुधवार को शहरभर में चलाए गए अभियान के दौरान 15 ई-रिक्शा चालकों को पकड़ा गया।
झारखंड की राजधानी रांची में बड़ी संख्या में बिना लाइसेंस के ही चालक ई-रिक्शा का परिचालन कर रहे हैं। इसका खुलासा तब हुआ, जब रांची ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस की ओर से बुधवार को शहरभर में चलाए गए अभियान के दौरान 15 ई-रिक्शा चालकों को पकड़ा गया। उन चालकों के वाहन के कागजातों की जांच की गई तो पाया गया कि उनके पास लाइसेंस ही नहीं हैं। इन चालकों की गाड़ियों को पुलिस ने जब्त किया है।
उन चालकों पर पुलिस ने जुर्माना भी किया है। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने पकड़े गए चालकों को सख्त निर्देश दिया है कि वे बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ई-रिक्शा का परिचालन नहीं करें। अभियान के दौरान पुलिस की टीम ने चार बिना रजिस्ट्रेशन वाले ई-रिक्शा चालकों पर भी जुर्माना किया है। ट्रैफिक एसपी ने कहा है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
बिना परमिट के नहीं चलाएं ऑटो
ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने कहा कि सभी चालकों से रजिस्ट्रेशन व परमिट लेकर ही वाहन चलाने की अपील की है। यह भी कहा है कि अगर वह बिना परमिट गाड़ी चलाते हैं तो उन पर जुर्माना किया जाएगा।
नौ ऑटो चालकों पर भी पुलिस ने किया जुर्माना
ट्रैफिक एसपी के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीम ने बुधवार को शहरभर में ऑटो चालकों के विरूद्ध भी अभियान चलाया। पुलिस की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों से नौ ऑटो चालकों को पकड़ा। इन चालकों के पास परमिट नहीं थी। पुलिस की टीम ने ऑटो चालकों पर जुर्माना किया है।





