रांची में गरजा प्रशासन का बुलडोजर, ढहा दिए गए कई निर्माण; 15 दुकानों को नोटिस भी

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार को बड़ा बुलडोजर ऐक्शन हुआ। इस दौरान कई निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। प्रशासन ने 15 दुकानों को लाइसेंस के लिए नोटिस भी जारी किया है।

Bulldozer Action Ranchi update

रांची को खूबसूरत और यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए नगर निगम ने शनिवार को अरगोड़ा चौक से डिबडीह पुल तक अतिक्रमण पर कार्रवाई की। सहायक नगर आयुक्त की अगुवाई में इंफोर्समेंट टीम ने अरगोड़ा नदी के कैचमेंट क्षेत्र और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को चिह्नित कर कार्रवाई की। डिबडीह पुल के पास नदी किनारे बने 8 अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया गया।

वहीं, अरगोड़ा नदी के पास चल रही एक अवैध मीट दुकान को भी हटाया गया। निरीक्षण में पाया गया कि दुकान से निकलने वाले अवशेष नदी में फेंके जा रहे थे। इससे पक्षियों की भीड़ बढ़ रही थी। यह इलाका फ्लाइंग जोन में होने के कारण बर्ड हिट की आशंका को देखते हुए निगम ने तत्काल कार्रवाई की। इसके अलावा आसपास की बांस-बल्ली व शेडयुक्त दुकानों को हटाया गया। सड़क किनारे अवैध रूप से चल रहे 5 गुमटी व ठेलों को जब्त किया गया।

अवैध होर्डिंग को हटाया

निगम टीम ने कियांस मोटर द्वारा सड़क पर अवैध रूप से लगाए गए विज्ञापन होर्डिंग को हटा दिया। निगम ने कहा कि अवैध रूप से विज्ञापन प्रकाशित करने पर संबंधित व्यक्तियों-संस्थाओं पर 25,000 तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसी के साथ बायपास रोड से जुड़ी गलियों के टर्निंग प्वाइंट पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को भी चिह्नित कर हटाया गया। इस कड़ी में अलकापुरी मार्ग स्थित पार्किंग स्थल पर अवैध रूप से निर्मित अस्थायी शेड को भी हटा दिया गया।

अतिक्रमण न करें : निगम

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में अतिक्रमण, अवैध निर्माण, नदी-नालों पर कब्जा और बिना अनुमति सार्वजनिक स्थलों के उपयोग व विज्ञापन प्रदर्शन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। निगम ने सभी नागरिकों व व्यवसायियों से कहा है कि वे सड़क, फुटपाथ, नदी-नालों आदि सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें।

ट्रेड लाइसेंस नहीं लिया तो दुकानें होंगी सील

निरीक्षण में करीब 15 दुकानें बिना ट्रेड लाइसेंस के चलती पाई गईं। सहायक नगर आयुक्त ने संबंधित दुकानदारों को तीन दिन में लाइसेंस लेने के निर्देश दिए। तय समय में लाइसेंस नहीं लेने पर दुकानों को सील करने की चेतावनी दी गई।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें