रांची में गरजा निगम का बुलडोजर, 30 दुकानों से हटाया अतिक्रमण; 3 घंटे तक हंगामा

Jan 16, 2026 07:34 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची में जिला प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम की ओर से गुरुवार को दिन में चर्च रोड में मां काली मंदिर चौक से लेकर कर्बला चौक तक अतिक्रमण हटाया गया।

रांची में गरजा निगम का बुलडोजर, 30 दुकानों से हटाया अतिक्रमण; 3 घंटे तक हंगामा

रांची की सड़कों को यातायात के लायक बनाए रखने को लेकर गुरुवार को अभियान चलाया गया। रांची जिला प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम की ओर से गुरुवार को दिन में चर्च रोड में मां काली मंदिर चौक से लेकर कर्बला चौक तक अतिक्रमण हटाया गया। टीम ने सड़क के दोनों छोर पर प्रतिष्ठान और दुकान के संचालकों की ओर से बाहर रखे गए सामान को हटाया।

कारोबार बढ़ाने को लेकर नाली के ऊपर सामान रखकर व्यापार करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। टीम ने नाली के ऊपर से अतिक्रमण हटाया। लोहे से तैयार कई काउंटर, टेबुल-कुर्सी, बेंच, चौकी, ठेला-खोंमचा और गुमटी हटाया गया। कई स्थानों पर पूर्व से तैयार अस्थायी संरचना को ध्वस्त कर बांस-बल्ली समेत अन्य सामग्री को जब्त किया गया।

मापी के बाद शेड व अवैध विस्तार पर कार्रवाई

टीम ने अभियान में सड़क की चौड़ाई की मापी नक्शा के मुताबिक कराई। अमीन की ओर से मापी के बाद अतिक्रमण वाले स्थान चिन्हित किए गए। इसके बाद दुकान के ऊपर लगे सभी तरह के शेड और अन्य तरह का अवैध विस्तार हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के बाद दुकानदारों व वेंडरों को हिदायत दी गई कि उजाड़े गए स्थान पर फिर से कारोबार करने व फुटपाथ पर दुकान लगाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

गली-मुहल्ले को भी अतिक्रमण मुक्त रखा जाएगा

रांची नगर निगम की ओर से बताया गया कि शहर के प्रमुख मार्ग और इलाके की व्यस्त लूप लाइन, संपर्क पथ, गली-मुहल्लों से भी अतिक्रण हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही लूप लाइन में अभियान की शुरुआत की जाएगी, जिसके बाद नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा, ताकि सड़कों पर रुक-रुक कर लगने वाले जाम से आमजन को राहत मिल सके। इस काम में निगम की ओर से शहरवासियों से सहयोग का आह्वान किया गया है। वहीं, सरकारी जमीन को भी कब्जा मुक्त करने को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

दुकानदारों ने कहा- नगर निगम बनाने के बजाय बर्बाद करने का काम कर रहा

दुकानदारों ने कहा कि दुकानों का शेड तोड़ने से बारिश के दिनों में पानी दुकान में घुस जाएगा, जिससे सामान खराब होगा। उन्होंने कहा कि जेसीबी से शेड को हटाया जा रहा है, जिससे दुकान को नुकसान हो रहा है। एक दुकानदार ने कहा कि यह आजादी से पहले की बंदोबस्ती की दुकान है। दुकान में पानी टपकता है। इसे लेकर निगम को कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन आज तक पहल नहीं की गई। निगम सिर्फ बर्बाद करने का काम कर रहा है। लेकिन, निगम की टीम ने दुकानदारों को हटाकर जेसीबी से निर्माण तोड़ने का काम जा रखा। कुछ लोग जेसीबी को रोकने के लिए बीच में पहुंच गए। इस दौरान कुछ देर के लिए अभियान रुका लेकिन, नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की बात कही तो लोग पीछे हट गए और फिर से पूरे अवैध निर्माण तोड़ दिया गया।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़ranchi bulldozer action encroachment outside shops in ranchi
;;;