Hindi Newsझारखंड न्यूज़ranchi bulldozer action continuous for 3 hours
रांची में गरजा बुलडोजर, लगातार 3 घंटे तक ऐक्शन; नगर निगम ने एक चेतावनी भी दी

रांची में गरजा बुलडोजर, लगातार 3 घंटे तक ऐक्शन; नगर निगम ने एक चेतावनी भी दी

संक्षेप:

रांची नगर निगम की टीम की ओर से मंगलवार को इटकी रोड के आईटीआई बस स्टैंड परिसर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। स्टैंड परिसर और आसपास के इलाकों में तीन घंटे तक चले अभियान में दो दर्जन से अधिक ठेला-खोमचा, गुमटी और दुकान को हटाया गया।

Dec 25, 2025 07:58 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम की ओर से मंगलवार को इटकी रोड के आईटीआई बस स्टैंड परिसर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। स्टैंड परिसर और आसपास के इलाकों में तीन घंटे तक चले अभियान में दो दर्जन से अधिक ठेला-खोमचा, गुमटी औ दुकान को हटाया गया। टीम ने दावा किया कि अब बस स्टैंड को शत-प्रतिशत अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

निगम की ओर से सभी दुकान के संचालक व वेंडरों को हिदायत दी गई है कि फिर से दुकान लगाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, निगम प्रशासक सुशांत गौरव टीम के साथ दिन के 11 बजे बस स्टैंड पहुंचे थे। उन्होंने परिसर का निरीक्षण करने के बाद मताहत अधिकारियों को एक घंटे के अंदर स्टैंड को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया। इसके बाद अतिक्रमण हटाया गया। ज्ञात हो कि आईटीआई बस स्टैंड को आधुनिक और सुविधा युक्त बनाया जाएगा। स्टैंड 4.22 एकड़ जमीन पर चल रहा है। निरीक्षण में उप प्रशासक गौतम प्रसाद उपस्थित थे।

चैंबर बोला- दुकानों के सामने अतिक्रमण

रांची। झारखंड चैंबर की पहल पर पुलिस व्यवसायी समन्वय समिति की मंगलवार को हुई बैठक में व्यवसायियों ने लालपुर थाना प्रभारी को थाना क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। व्यवसायियों ने कहा कि दुकानों के सामने अतिक्रमण के कारण ग्राहकों के आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने सर्कुलर रोड व लालपुर चौक क्षेत्र में जाम की समस्या, पैंटालून के सामने पार्किंग शुल्क वसूली में अनियमितता आदि कई अन्य समस्याएं भी बतायीं। कहा कि नगराटोली स्थित वर्किंग वूमन हॉस्टल के पास कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार न्यूसेंस क्रिएट किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों, विशेषकर महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चैंबर के लॉ एंड ऑर्डर उप-समिति के चेयरमैन मुकेश अग्रवाल ने कहा कि लालपुर क्षेत्र में हॉस्टल, कोचिंग सेंटर एवं शैक्षणिक संस्थानों के पास नशाखोरी चिंतनीय हैं।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।