Ramgarh News: रबोध जोगा चौक में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया
Ramgarh News: यूथ स्पोर्टिंग क्लब डाड़ी ने गांधी जयंती पर रबोध जोगा चौक में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया, जिसमें लगभग 400 युवाओं ने भाग लिया। विभिन्न वर्गों में प्रतियोगियों को सम्मानित किया गया। विधायक निर्मल महतो ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। आयोजन को सफल बनाने में कई स्थानीय लोगों का योगदान रहा।

Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। यूथ स्पोर्टिंग क्लब डाड़ी ने गांधी जयंती के अवसर पर रबोध जोगा चौक में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इसमें लगभग 400 युवा दौड़ लगाए। बालिका वर्ग में 4 किलोमीटर और ओपन बालक वर्ग में 8 किलोमीटर की दौड़ कराई गई। इसकी शुरूआत बतौर मुख्य अतिथि मांडू विधायक निर्मल महतो विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह और गिद्दी थाना प्रभारी मो इकबाल हुसैन ने हरी झंडी दिखाकर किया। अंडर 14 और ओपेन बालिकाओं के दोनो वर्ग की दौड़ जोगा चौक से बलसगरा तक हुई। जबकि अंडर 14 और ओपेन बालक के दोनो वर्ग के दौड़ जोगा चौक से कनकी तक हुआ।
अंडर 14 बालिका वर्ग में अंजली कुमारी प्रथम, राधिका कुमारी द्वितीय, जानवी पटेल तृतीय, ओपेन बालिका वर्ग में कौश्लया कुमारी प्रथम, रिशु कुमारी द्वितीय, वर्षा कुमारी तृतीय रहीं। वहीं अंडर 14 बालक वर्ग दौड़ में आकाश कुमार प्रथम, नितेश कुमार द्वितीय, शुभम कुमार तृतीय और ओपेन बालक वर्ग में प्रेम महतो प्रथम, पवन बेसरा द्वितीय, दीपक किस्कू तृतीय स्थान पर रहे।मैराथन दौड़ के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक निर्मल महतो, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह, गिद्दी थाना प्रभारी मो इकबाल हुसैन ने प्रथम आए प्रतिभागी को 5 हजार, द्वितीय आए प्रतिभागी को 3 हजार और तृतीय स्थान पाए प्रतिभागी को 2 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। इस आयोजन को सफल बनाने में मुखिया उमेश करमाली, दासो मरांडी, सुदर्शन भुइयां, लक्ष्मी देवी, सिलबिना सोरेन, रिंकी कुमारी, पंसस रीमा कुमारी, सुरेश राम, महादेव महली, कुमेश्वर महतो, संरक्षक पुरूषोत्तम सिंह बिल्ला, अध्यक्ष मनीष पृथ्वी, सचिव मनोज खरवार, कोषाध्यक्ष मिथुन कुमार महतो, उपाध्यक्ष पिंटू कुमार, ओमप्रकाश महतो, सुभाष महतो, अशोक महतो आदि का योगदान रहा।

