Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsYouth Leaders Meet Sudesh Kumar Mahto to Address Education and Employment Issues in Jharkhand
सुदेश महतो से युवा आजसू व छात्र संघ की मुलाकात

सुदेश महतो से युवा आजसू व छात्र संघ की मुलाकात

संक्षेप:

रामगढ़ में आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो से युवा आजसू मोर्चा और छात्र संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस बैठक में शिक्षा, छात्रवृत्ति और रोजगार के मुद्दों पर चर्चा की गई। महतो ने युवाओं को आश्वासन दिया कि आजसू पार्टी उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Dec 04, 2025 06:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो से युवा आजसू मोर्चा और आजसू छात्र संघ के पदाधिकारियों ने रांची स्थित उनके आवास पर गुरुवार को औपचारिक मुलाकात की। यह बैठक पूरी तरह से छात्रों और युवाओं की समस्याओं पर केंद्रित रही, जिसमें शिक्षा व्यवस्था में अवरोध, छात्रवृत्ति वितरण में विलंब, रोजगार अवसरों की कमी और अन्य प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने सुदेश महतो को राज्य में लागू नीतियों के कारण युवाओं के भविष्य पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने पार्टी स्तर पर तत्काल पहल कर छात्रों की आवाज को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की मांग की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान सुदेश महतो ने युवाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा, कि आजसू पार्टी हमेशा युवा हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। हम मिलकर इन समस्याओं का समाधान निकालेंगे और सरकार को उसकी जिम्मेदारी निभाने के लिए मजबूर करेंगे। उनके यह शब्द उपस्थित युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने वाले रहे। यह मुलाकात पार्टी की युवा शक्ति को और अधिक सुदृढ़ और संगठित करने का महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है। बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश संयोजक और रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष राजेश कुमार महतो, छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, महासचिव ऋतुराज सहदेव, रामगढ़ जिला अध्यक्ष देव महतो, रांची जिला अध्यक्ष राज किशोर महतो, युवा मोर्चा रामगढ़ जिला सह-प्रभारी नीतीश निराला, प्रभात कुमार, चंदन कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी शामिल थे।