अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत
रामगढ़ जिले के कुन्दरुकला निवासी 29 वर्षीय अंसार अंसारी की सड़क दुर्घटना में गंभीर चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह बच नहीं सके। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। स्थानीय लोग तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग कर रहे हैं।

रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जिले के कुन्दरुकला निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में रामगढ़ थाना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुन्दरुकला निवासी 29 वर्षीय अंसार अंसारी पिता स्वर्गीय रोणित अंसारी बीते 8 मई को साइकिल पर कोयला लादकर रामगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान छत्तरमांडू के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में अंसार अंसारी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।घटना
के बाद स्थानीय राहगीरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई जसीर अंसारी के फर्दबयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की पहचान में जुटी हुई है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


