विशेष युवा शिविर में तीन जिला के युवा हुए शामिल

Dec 25, 2025 07:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि झारखंड, रामगढ, शहर झारखंड, रामगढ, शहर झारखंड, रामगढ, शहर झारखंड, रामगढ, शहर झारखंड, रामगढ, शहर

विशेष युवा शिविर में तीन जिला के युवा हुए शामिल

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की आयोजित मेरा युवा भारत के अंतर्गत रिंग एंड रोज़ परिसर में विशेष युवा शिविर हुआ। इसमें रामगढ़, हजारीबाग और साहेबगंज से आए सैंकड़ों उत्साही स्वयंसेवकों की सहभागिता रही। हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कार्यक्रम को संबोधित किया। 2047 तक भारत को एक समुन्नत, सशक्त और प्रभावी राष्ट्र बनाने के संकल्प का आह्वान किया। मेरा युवा भारत रामगढ़ के युवा प्रतिनिधि नितेश कुमार मोदी ने विषय पर विशेष प्रकाश डाला। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि आत्मनिर्भरता, कौशल विकास और सामुदायिक सेवा के माध्यम से युवा शक्ति ‘विकसित भारत’ के संकल्प को अवश्य साकार करेगी।

मौके पर जिला युवा अधिकारी रुद्र शेखर, नितेश कुमार मोदी, उमेश कुमार, महेश कुमार, प्रतीक भारद्वाज, सोनू स्वराज, राहुल गुप्ता आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।