Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsYaduvanshi Family Gathering and Feast Celebrated in Bhurkundha
यादवों का शौर्य परिचय का मोहताज नहीं: जानकी प्रसाद यादव

यादवों का शौर्य परिचय का मोहताज नहीं: जानकी प्रसाद यादव

संक्षेप:

भुरकुंडा में यदुवंशी परिवार का मिलन समारोह और वनभोज भदानीनगर फोरलेन स्थित रिसोर्ट में धूमधाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा से हुई। मुख्य अतिथि जानकी प्रसाद यादव ने यादवों के शौर्य की प्रशंसा की, जबकि विधायक अमित यादव ने समाज के सशक्तिकरण की अपील की।

Feb 01, 2026 10:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड यदुवंशी परिवार का मिलन समारोह सह वनभोज रविवार को भदानीनगर फोरलेन स्थित एक रिसोर्ट में धूमधाम से आयोजित हुआ। यहां समारोह की शुरुआत समाज के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद भोजपुरी गायक चंदन यादव, विनोद यादव व रितेश यादव ने यदुवंशी समाज के शौर्य और गौरव से जुड़े गीत प्रस्तुत कर माहौल को जोशीला बना दिया। मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि यादवों का शौर्य किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इतिहास गवाह है कि समाज ने हर युग में नेतृत्व और पराक्रम का परिचय दिया है।

वहीं विशिष्ट अतिथि बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने कहा कि यादव केवल एक जाति नहीं बल्कि योद्धाओं का समाज है। उन्होंने समाज का सशक्त बनाने की अपील करते हुए एक-दूसरे के सुख-दुख में सहयोग करने की बात कही। आगे समारोह को सतीश कुमार, नेपाल यादव, धनंजय यादव, रामेश्वर गोप, एचएन यादव, अमरजीत यादव, रंजन यादव, गुड्डू यादव, रामजीत यादव, शंभू शरण, रोहित यादव, आदर्श यादव, रमेश प्रसाद यादव, अमर यादव, भवानी गोप, वीरेंद्र यादव, रामप्रसाद यादव, बंशीधर गोप, अतुल रंजन, सत्येंद्र यादव, सुनील यादव, राजू यादव, भानुप्रताप यादव, लालू महतो, वरुण यादव, प्रभात यादव, मुन्ना यादव, ललन यादव, जयराम सिंह यादव, सुभाष यादव, जीतन यादव, राजेन्द्र यादव, संजय यादव, कर्ण यादव आदि ने भी संबोधित किया। यहां समारोह की अध्यक्षता रामबिलास यादव और संचालन गिरधारी गोप, कन्हैया सिंह यादव, सुरेंद्र यादव, बैजनाथ यादव, और संतोष यादव ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन को सफल बनाने में शिवकुमार यादव, प्रदीप यादव, शंकर यादव, टुनटुन यादव, सुनील यादव, शक्ति यादव, राजेंद्र यादव, प्रेम यादव, विनय यादव, पप्पू यादव आदि योगदान दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;